BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र किसली में नर बाघ का शव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 14, 2021

कान्हा टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र किसली में नर बाघ का शव




 रेवांचल टाइम्स कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला में दिनांक 13 फरवरी 2021 को सायंकाल गश्ती के दौरान दल को परिक्षेत्र किसली के कोपेडबरी बीट के कक्ष क्रमांक RF 698 में एक नर बाघ का शव मिला था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। क्षेत्र संचालक, उपसंचालक कोर/बफर कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। शव 4 से 5 दिन पुराना था, शव पर सभी पंजे, नाखून एवं दाँत मौजूद थे। मृत बाध की आयु 5-6 वर्ष अनुमानित है। कान्हा टाईगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड से भी क्षेत्र की सर्चिंग कराई गई। दिनांक 14 फरवरी 2021 को मृत नर बाघ का शव परीक्षण एनटीसीए प्रोटोकाल के अनुसार कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ० संदीप अग्रवाल एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि कुमारी श्रवणा गोस्वामी एवं सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू के प्रतिनिधि आजिक्य एवं कान्हा टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शव का परीक्षण कर आवश्यक अंग फोरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित रखकर जलाकर नष्ट किया गया। समस्त कार्यवाही की विडीयोग्राफी कराई गई एवं फोटोग्राफ्स लिये गये। नर बाघ के शरीर में अगले दांये पैर में केनाईन के निशान एवं पसली टूटी हुई पायी गई। बाघ की मृत्यु प्रथम दृष्टया किसी वयस्क बाघ के द्वारा आपसी लडाई के कारण प्रतीत होती है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment