रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिले के निवास तहसील अंतर्गत आज शाम 6 बजे ग्राम बिसौरा बस स्टेंड मे नव युवकों के द्वारा पुलवामा हमले मे शहीद हुये वीर जवनों की सहादत मे मोमबत्ती जाला कर व 2 मिनट का मोन धारण कर के एवं भारत माता की जय जय कर के सांथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अगर हम बात करें पुलवामा हमले की तो
पुलवामा हमले की दूसरी बरसी: आत्मघाती हमले में शहीद हुए थे 40 जवान, 12 दिनों में भारत ने लिया था बदला
चार्जशीट में बताया गया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने आईएसआई समेत पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर साजिश रची और पुलवामा हमले को अंजाम दिया.
भारत ने 12 दिन के अंदर घुसकर लिया था बदला
पूरे विश्व में 14 फरवरी का दिन यूं तो वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन भारत के इतिहास में यह दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. आतंकियों ने दो साल पहले देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.
दरअसल राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी. इस टक्कर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और बस से जा रहे सीआरपीएफ के जवानों के क्षत विक्षत शरीर जमीन पर बिखर गए थे. जिनकी दुरसी बरसी पर उन्हें याद करते हुये
आज नव युवाओं ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमे उपस्थित रहे डॉ प्रवीण दुबे, रितेश रजक, शातनु तिवारी, आलेख तिवारी, भगवतीचरण मिश्रा, श्याम लाल यादव, शुभम मिश्रा, निलयकांत साहू, अतुल तिवारी, विनय मिश्रा, घनश्याम यादव, आदि उपस्थित रहे।
रेवांचल टाईम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment