BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर में सड़क आ रही अतिक्रमण की चपेट में दुकानदारों ने जमाया कब्जा, लग रहा जाम, नहीं होती कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 9, 2021

नैनपुर नगर में सड़क आ रही अतिक्रमण की चपेट में दुकानदारों ने जमाया कब्जा, लग रहा जाम, नहीं होती कार्रवाई

 


रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर शहर में सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। राहगीरों, वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है।


शहर के अंदरूनी हिस्से की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने और यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के हालत इतने खराब है कि चौड़ी सड़कें दुकानें खुलते ही सिकुडऩे लगती है। दोनों ओर के दुकानदार सड़कों को ही शोरूम बना देते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर सामान रख दिया जाता है।


बाकी सड़क पर दुकानदार और ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते हैं। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के हिस्से बमुश्किल एक चौथाई सड़क ही आती है।बुधवारी बाजार क्षेत्र में सुबह से लेकर देर रात यातायात में अवरोध पैदा होने से राहगीर परेशान हैं। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शुमार बांसुरी वादन चौक से राधा कृष्ण मंदिर होते हुए जाने से लोग अब कतराने लगे हैं। इस  मार्ग पर दिन भर जाम लगता है।


कुछ ऐसे ही हाल बाजार की अंदर की सड़कों के भी हैं दुकानदार के दुकान खोलते ही सड़कों की चौड़ाई सिमट कर रह जाती है दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़कों तक जमा देते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है दिक्कत तो तब होती है जब ग्राहक अपने वाहन दुकान के सामने खड़ा करता है जिससे चलित मार्ग अधिक व्यस्त हो जाता है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


इस मार्ग पर किराना, स्टेशनरी, धार्मिक सामग्री, मेडिकल, स्कूल सामग्री, कपड़ा डिस्पोजल,  कागज की प्लेट सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें हैं। दुकानदारों ने शेडों के जरिए तो कई दुकान सामान और शोकेस के लिए सड़कों पर दुकान खुलते ही अतिक्रमण कर लेते हैं। यहां आने वाले लोग भी सड़कों पर ही गाड़ी खड़ी करके खरीदारी करते हैं। जिससे मार्ग पर सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक गहमा.गहमी बनी रहती है। इसी बीच यदि कोई चार पहिया वाहन या हाथठेला मार्ग पर आ जाता है तो यातायात ठप सा हो जाता है। यह स्थिति दिन में कई बार बन जाती है। जाम से विवाद की स्थिति तक बन जाती है। इस समस्या से जूझ रहे ग्राहकों का कहना है कि पुलिस और नपा की अनदेखी की वजह से हर दिन लोग परेशान हैं।


शहर के मुख्य बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके आसपास के कुछ दुकानदारों ने सड़क पर करीब 5 - 10 फीट तक कब्जा कर रखा है। कुछ दुकानदार तो ऐसे हैं कि दुकान का लगभग पूरा सामान ही सड़क पर रख देते हैं। दुकानदारों का सामान सड़क पर तो रखा होता है, बची कसर हाथ ठेला चालक पूरी कर देते हैं।


यहां भी हालत खराब



सिंधी दुर्गा माता मंच याने हाईवे के पीछे वाली रोड पर भी हालात बेहद खराब हैं। यहां के दुकानदारों में भी सड़क पर कब्जा करने की होड़ सी दिखाई देती है। दुकानों द्वारा एक तो पहले ही पट्टी बनाकर सड़क का हिस्सा दबा रखा है। ऊपर से सड़कों पर अपना सामान  रखकर अलग से कब्जा कर लिया है। दुकान खुलते ही सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। राह में लटकी सामग्री हर किसी से टकराती है।


ना जाने नैनपुर नगर को नगर पालिका परिषद इस अतिक्रमण से कब निजात दिलाएगी और ना जाने कब सड़क पर समान बिखेरने वाले दुकानदारों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। या फिर नैनपुर नगर इसी तरह अतिक्रमण की चपेट में आता रहेगा और जनता परेशान होती रहेगी।

No comments:

Post a Comment