BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकारी शिक्षक अपने परिवार के साथ मिलकर कर रहा पूरे अंजनिया को परेशान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 9, 2021

सरकारी शिक्षक अपने परिवार के साथ मिलकर कर रहा पूरे अंजनिया को परेशान..





रेवांचल टाईम्स :-  शासकीय टीचर के द्वारा आये दिन लोगो हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देकर करता है दूसरों की ज़मीन में कब्जा!

  अंजनिया का रहने वाला हेमेंद्र झारिया जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक है इस व्यक्ति के द्वारा पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अन्य लोगों की ज़मीन में कब्जा करने का प्रयास किया जाता है और जब भू-स्वामी व्यक्ति इन्हें मना करता है तो हेमेंद्र और उसके परिवार वाले गाली-गलौच, मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देते हैं । 

       एक माह पूर्व बिछिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता की भूमि में हेमेंद्र झारिया द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया तो भू-स्वामी द्वारा मना करने पर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर बहुत अपशब्दों का प्रयोग किया। प्रार्थी ने राजस्व अधिकारी, अंजनिया चौकी से लेकर पुलिस अधीक्षक को भी इसकी शिकायत की । जनवरी माह में हेमेंद्र झारिया द्वारा अंजनिया निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के साथ भी गंभीर मारपीट की गई जिसकी शिकायत पर हेमेंद्र झारिया व उसके सहयोगी आरोपी साधुराम झारिया, मोती, अमित और ओमप्रकाश झारिया के ऊपर आपराधिक मामले भी पंजीबद्ध हुए किंतु इसके बाद हेमेंद्र झारिया द्वारा षड्यंत्रपूर्वक हरिजन थाने में झूठी शिकायत करने का प्रयास किया गया और हेमेंद्र झारिया द्वारा की गई शिकायत झूठी ही पाई गई ।

        पुनः दिनाँक 07/02/2021 को हेमेंद्र झारिया द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर अंजनिया निवासी देवकुमार पटेल की ज़मीन के सामने जेसीबी मशीन लगवाकर मुर्रम पुरवा दी गई । देवकुमार पटेल के मना करने पर हेमेंद्र और उसके परिवार ने देवकुमार को गाली-गलौच कर धमकी देते हुए हरिजन एक्ट में भी फसाने की धमकी दी । जिससे प्रताड़ित होकर देवकुमार पटेल ने न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक मण्डला का दरवाजा खटखटाया है । 

       सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसारी हेमेंद्र एक आदतन अपराधी है और इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं । एक शासकीय शिक्षक होकर अपने परिवार के साथ मिलकर इसके द्वारा दूसरों की ज़मीन में जबरन गड्ढा खोदकर, कही फेंसिंग लगाकर तो कही मुर्रम पूरकर कब्जा करने का प्रयास किया जाता है । एक प्रार्थी पक्ष ने हेमेंद्र और उसके परिवार की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से भी की है किंतु अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाई नही हुई है जिस कारण हेमेंद्र झारिया और उसके परिवार के हौसले बुलंद हैं और इन लोगों ने पुनः कल 7/02/2021 को एक और अन्य व्यक्ति के साथ भी गाली-गलौच कर उसकी जमीन के सामने में मुर्रम डालकर रास्ता बंद कर दिया जिससे प्रार्थी देवकुमार पटेल अत्यंत भयभीत है और उसने पुलिस अधीक्षक महोदय से विनती कर आवेदन न्याय पाने हेतु आवेदन किया है ।

     सूत्रों से जानकारी अनुसार पिछले वर्ष भी हेमेंद्र झारिया द्वारा हरिजन एक्ट का गलत फायदा उठाने के आशय से अंजनिया निवासी सुनील पटेल की ज़मीन में भी कब्जा करने का प्रयास किया गया था जिस पर सुनील पटेल ने भी न्याय की गुहार लगाई थी । 


       हेमेंद्र झारिया, अमित झारिया, मोती झारिया व इनके पिता साधुराम झरिया द्वारा लगातार इस प्रकार अन्य कृषकों को परेशान कर उनकी भूमि में कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिस कारण अंजनिया क्षेत्र की जनता इस परिवार से त्रस्त हो चुकी है । इस परिवार द्वारा अपने घरों की महिलाओं से झूठी शिकायत करवाई जाती है और बेगुनाह लोगों को परेशान किया जाता है और उनकी ज़मीनों में जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जाता है । कई प्रार्थी पक्षों ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाई करने हेतु कलेक्टर कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से लेकर अन्य कई विभिन्न अधिकारियों के पास गुहार लगाई है ।


      हेमेंद्र और साधुराम झारिया द्वारा मेरी ज़मीन के सामने जबरन मुर्रम डाली जा रही है मेरे मना करने पर मुझे हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देते हैं । मैंने न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक को आवेदन किया है । - देवकुमार पटेल ( कृषक)


          हेमेंद्र झारिया और उसके परिवार के द्वारा मेरी ज़मीन के सामने भी मुर्रम डाली गई थी और मेरी झूठी शिकायत हरिजन थाने में कई गई तो जो कि जांच के बाद झूठी ही पाई गई- सुनील पटेल (कृषक)


         मैं अपने मटेरियल का पैसा लेने गया था तो मुझे हेमेंद्र, साधुराम, अमित, मोती और ओमप्रकाश द्वारा बहुत मारा गया और जानलेवा हमला किया गया । मैंने इसकी शिकायत अंजनिया चौकी में कई थी जिस पर उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध हुआ है । - अरविंद यादव ( मटेरियल सप्लायर अंजनिया)


       मेरे ससुर को हेमेंद्र झारिया और उसके परिवार को लोग प्रताड़ित कर रहे हैं । जिसकी शिकायत हमने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर मंडला को की है ।

- राजेश पटेल ( निवासी अंजनिया)


       मुझे एक माह से हेमेंद्र , साधुराम और उसके परिवार द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है मैंने IG महोदय को इसकी लिखित शिकायत की है 

                शोभित रावत समाज सेवी

No comments:

Post a Comment