BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशा मुक्ति के उद्देश्य को लेकर परधान समाज की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 9, 2021

नशा मुक्ति के उद्देश्य को लेकर परधान समाज की बैठक संपन्न


रेवांचल टाइम - दिनांक 7:02 2021 दिवस रविवार समय 1:30 बजे ग्राम बसनी विकासखंड मवई में प परधान समाज की आवश्यकय बैठक संपन्न हुई । उक्त बैठक की शुरुआत कलश प्रज्वलित कर बड़ा देव की पूजा अर्चना के साथ हुई । 

बैठक में उपस्थित समाजसेवी जय सिंह धुर्वे जिला अध्यक्ष , राम शंकर उईके व्यवस्थापक , रामचरण उईके संगठन मंत्री , अशोक मरावी , जीवनलाल धुर्वे शिक्षक , तेज लाल धुर्वे , राधे परस्ते , शिव कुमार तेकाम , विजेंद्र तेकाम , यशवंत तेकाम , सिया राम मरावी , संतोष तेकाम , कन्हैया पुसाम , हंसराम मरावी , सहित लगभग चालीस - पचास लोगों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

 परधान समाज के सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया । साथ ही अनुशासन का उल्लंघन करने पर आर्थिक एवं सामाजिक दंड का भी प्रावधान रखा गया ।

दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय समाज के बेटे एवं बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के साथ प्रोत्साहन को महत्व दिया जाएगा 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में 75% अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को नगद सहायता से प्रोत्साहित किया जाएगा ।



रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment