BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बॉलीवुड फिल्म की होगी शूटिंग नाट्यागंगा के सहयोग से 16 फरवरी से 22 दिनों तक होगी शूटिंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 9, 2021

बॉलीवुड फिल्म की होगी शूटिंग नाट्यागंगा के सहयोग से 16 फरवरी से 22 दिनों तक होगी शूटिंग


रेवांचल टाइम्स - छिन्दवाड़ा पिछले दो माह से मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी कथार्सिस छिंदवाड़ा जिले में नाट्यगंगा छिंदवाड़ा के सहयोग से एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रही है। बायसिकल नाम की इस फिल्म की शूटिंग 16 फरवरी से 22 दिनों तक की जाएगी। यह पहला अवसर है जब किसी बॉलीवुड फिल्म की पूरी शूटिंग छिंदवाड़ा जिले में की जाएगी। जिलेवासियों का फिल्म के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है और सभी फिल्म में खुले दिल से सहायोग कर रहे हैं। यह फिल्म एक छटवी क्लास के बच्चे और उसके शिक्षक के इर्दगिर्द चलती है जिसकी पृष्ठभूमि छिंदवाड़ा है। इस फिल्म को विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण छिंदवाड़ा के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ अनंत रोड़े की बेटी देव्यानी रोड़े कर रही हैं। जो विगत 10 वर्षां से बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में काम कर रही हैं। आपने अब्बास मस्तान, प्रकाश झा, नागेश कुकनूर, कुणाल कोहली, अतुल ताएशेटे आदि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया है। नाट्यगंगा के अध्यक्ष सचिन वर्मा इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर हैं जो फिल्म शूटिंग की सभी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। छिंदवाड़ा के हैं अधिकतर कलाकार इस फिल्म की विशेषता यह है कि इसमें अभिनय करने वाले अधिकतर कलाकार छिंदवाड़ा के ही हैं। फिल्म में छिंदवाड़ा से दर्शित खानवे, पर्व अग्रवाल, ऋषभ साहू, कार्तिक नेमा, अनिरूद्ध ठाकुर, आयुशी जैन, मुदित गुनेरे, अरमान खान, अनुराग चंदेल, श्रेष्ठा रोड़े आदि बाल कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इसके साथ ही छिंदवाड़ा से नीता वर्मा, सुवर्णा दीक्षित, कुलदीप वैद्य, विनोद प्रसाद ग्यास भी अभिनय करेंगे , और हबीब मंसूरी, खुश्बू चौबितकर, नीरज सैनी, संजय औरंगाबादकर, प्रहलाद उइके विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं छिंदवाड़ा में ही होगी पूरी शूटिंग यह संभवतः पहली बार हो रहा है कि किसी बॉलीवुड फिल्म की पूरी शूटिंग छिंदवाड़ा में की जाएगी। छिंदवाड़ा से जुड़े हुए ग्राम मेघा सिवनी, मंदिर सिवनी, लकड़ाई जम्होड़ी, जमुनिया, लालू पिपरिया सहित छिंदवाड़ा शहर की कई जगहों पर इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। मुंबई से आ रही है तकनीकी टीम फिल्म की शूटिंग के लिए उच्च गुणवत्ता के कैमरे, लाइट और अन्य उपकरण मुंबई से बुलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से नामचीन तकनीशियन छिंदवाड़ा आना शुरू हो गए हैं। फिल्म में कैमरा कल्याणी पुराणे, साउंड ऋचा मिश्रा, आर्ट डायरेक्टर भास्कर, सहायक निर्देशक अजय पाल, आर्या, रवि, शिवानी, इमरान रहेंगे। जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। बन रहे हैं रोजगार के अवसर इस फिल्म की शूटिंग लगभग एक माह तक छिंदवाड़ा जिले में की जाएगी। कलाकारों के ठहरने, भोजन, परिवहन, के साथ साथ बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें जिले वासियों के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं। इस फिल्म के पूर्ण होकर रिलीज होने के पश्चात छिंदवाड़ा में कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की संभावना है जिससे रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है।


रेवांचल टाइम्स से संजय ओरगाबादकर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment