BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनेरी में नि:शुल्क मोतियाबिन्द शिविर का आयोजन - विशाल राउत खोंगल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 1, 2021

मनेरी में नि:शुल्क मोतियाबिन्द शिविर का आयोजन - विशाल राउत खोंगल





रेवांचल टाइम्स :-  महावीर इंटरनेशनल लांजी संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 01/02/2021दिन सोमवार को ग्राम मनेरी में सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया, सर्व जन हिताय सर्वजन हिताय की भावना के साथ ही  लांजी क्षेत्र से अंधत्व एवं मोतियाबिंद को जड़  से समाप्त करने के संकल्प के साथ महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा लांजी क्षेत्र के गांव गांव में मोतियाबिंद विजन केंद्र का आयोजन किया जायेगा एवं लोगों के सहयोग के लिए हमेसा, महावीर इंटरनेशनल लांजी द्वारा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सभी स्थनीय लोगो संस्था  के द्वारा पुर्ण सहयोग किया । शिविर प्रातः10.30 प्रारंभ से संध्या 5  बजे तक । महावीर इंटरनेशनल लांजी क्षेत्र में अंधत्व की बीमारी से पीड़ित असहाय गरिबों एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार करा रहीं है, ताकि वे अपने जीवन को सरलता एवं सहजता से आम इंसान की तरह खुली आंखों से जीवन जी सके।

उक्त कार्यक्रम में विजय मस्करे, मस्करे ज्वेलर्स लांजी पूर्ण सहयोग किया। साथ ही सहयोगी समाजसेवी श्री नारायणराव रामटेक्कर ,डॉ रत्नेश रामटेक्कर , विजय रामटेक्कर, प्रहलाद मर्सकोले ,श्रीमती ललिता बाई हनोते, द्वारा  किया गया। आमन्त्रित सभी लोगो को सारी व्यवस्था किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल लांजी के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल एवं टीम के सभी सदस्य एवं देवजी नेत्रालय जबलपुर के टीम की उपस्थिति में किया गया। क्षेत्र  में संस्था के द्वारा मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ  पूर्ण सहयोग और 385 मोतियाबिन्द का पंजीयन किया एवं  105  मोतियाबिन्द चिन्हित किए गए मरीजों को ऑपरेशन के लिए संस्था की बस के माध्यम से देव जी नेत्र जबलपुर भेजा गया शेष चिन्हित मरीजो को  03/02/2021 को और 07/02/2021 भेजा जायेगा एवम ऑपरेशन कराने के पश्चात उन्हें उनके गांव तक सुव्यवस्थित  छोड़ दिया जाएगा यह सब सारी व्यवस्था संस्था के द्वारा की जाएगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को सकुशल उनके गांव तक छोड़ दिया जाएगा। इस शिविर मे महावीर इंटरनेशनल के टीम मेंबर्स प्रमुख रूप से उपस्थित थे एवं स्थनीय नागरिक सर्व श्री, स्थानीय नागरिक गण उपस्थित थे।जिसमें श्री विशाल राउत खोंगल चेयरमैन महावीर इंटरनेशनल लांजी ,डॉ मोहम्मद आतिफ जी डॉ मोनू यादव देव जी नेत्र जबलपुर एवं नेत्र जांच  चंद्रदीप बंटी रामटेके   साथ ही सर्वश्री प्रवीण उमरे ,रामकुमार खरगाल, फनींद्र दुरुगकर,सिद्दीक अंसारी ,अंचल कालबेले, उमाकांत उपराडे ,दुर्गेश तिड़के,विजय कुथे, जग्गनाथ दादू नाकतोड़े ,प्रदीप अग्रवाल, टोमेश बापुरे,भानु डोनाडकर ,इंद्रकुमार कावड़े,दिनेश बेदरे,संतोष तिड़के, भूपेश कार्रहे, रूपेश बिहोने,डॉ संतोष रतोणे,, चंद्रदीप रामटेके बंटी जी अरशद खान, नंदकिशोर बिलावर,पवन उमरे,डॉ शैलेन्द्र रतोणे, कुणाल नाकतोड़े एवं महावीर लांजी सभी टीम मेंबरों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया ।

       महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन और पूरी टीम के द्वारा स्थानीय सभी नागरिकों को एवं शिविर के आसपास के लोगों से सादर निवेदन किया  कि जैसे आपको जानकारी प्राप्त होती है आप ऐसे लोगों को जानकारी दें जिनको मोतियाबिन्द की तकलीफ हो ताकि उनकी आंखों का इलाज हो सके हमारे संदेश सभी लोगों के लिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के इलाज हो सके और वह अंधत्व की बीमारी से दूर हो सके हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप इसकी जानकारी अपने आसपास के लोगों को अवश्य दें इस शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद का इलाज उनका हो सके। 



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment