रेवांचल टाईम्स :- नगर में स्थित धार्मिक स्थल सहस्त्रधारा में आगाज नवयुवक समिति डब्लू मार्स संत सुरक्षा परिषद और इको क्लब मलिक इलेक्ट्रॉनिक के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया जैसा कि आप सभी जानते हैं की मां नर्मदा के किनारे सहस्त्रधारा धार्मिक स्थल है आए दिन तीज त्यौहार मेला मड़ाई होने के कारण लगातार कचरा फैलता रहता है इसी बात को ध्यान में रखकर सभी स्वयं सेवी संस्थाओं ने मिलकर गांधी पुण्यतिथि पर समग्र स्वच्छता अभियान चलाया इस अवसर पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की गई कार्यक्रम में अतिथि पर्यावरणविद राजेश छतरी जी ने अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे स्थाई रूप देने की अपील की जिससे जिले के सभी धार्मिक स्थल स्वच्छ और सुंदर रहे उन्होंने हर संभव सहयोग की बात कही डब्लू मार्स जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा स्वच्छता को सभी को अपने आचरण में लेना चाहिए और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले सभी नागरिक इस बात का ख्याल रखें की यहां वहां गंदगी ना फैलाएं जिससे हमारा परिसर साफ सुथरा बना रहे कार्यक्रम संयोजक आगाज संस्था अध्यक्ष संतोष रजक ने संसद संस्था द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार करने की बात कही और समाज के हर वर्ग का सहयोग की अपील की कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के साथियों ने हाथ में झाड़ू लेकर सहस्त्रधारा परिसर में झाड़ू लगाई कचरे को इकट्ठा किया और उसे व्यवस्थित किया इस कार्यक्रम में अख्तर मलिक राजेश पटेल वीरेंद्र कछुआ वीरेंद्र पाल कमलेश कुशवाह उदित रजक ऐश्वर्या उपाध्याय अपूर्व हर्षित अनुराग गुप्ता अनुराग सिंह पीयूष साहू हर्ष पीयूष नंदा प्रमाण त्रिपाठी गौरव रजक कनिष्क कछवाहा का सराहनीय योगदान रहा आवाज संस्थान की ओर से सभी साथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी इस अवसर पर जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना में पदस्थ वीरेंद्र मरावी का संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया गया अंत में सभी के प्रति आभार संस्था आगाज के संतोष रजक के द्वारा किया गया।
Monday, February 1, 2021
स्वयंसेवी संस्थाओं ने माँ नर्मदा सहस्त्र धारा में मिलकर चलाया स्वछता अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment