रेवांचल टाइम्स - छपारा मंडल एवं धनोरा मंडल,पलारी मंडल के ओलावृष्टि से अत्याधिक प्रभावित ग्रामो सादकसिवनी,देवरी,छपारा खुर्द, छोटे छपारा टोला, चंडी, अंजनिया,भीमगढ़ खापा,कोढ़िया,सरेखा टोला,बरबसपुर, खापा बाजार,हरदुली,बरसलाआदि का दौरा केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह एंव केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के द्वारा किया गया।प्राकृतिक आपदा ओला बृष्टि से जिन किसान की रबी की फसल नष्ट हो गई है उनके दुख मैं सहभागी बनने पहुँचे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह एंव केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते विधायक पाल ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा किसान हमारे अन्नदाता है, मेरे सभी किसान भाइयों की रबी की फसल खराब हुई है उन्हें मैं सत प्रतिशत मुआवजा दिलाने का प्रयास करूंगा।मैं अपने किसान भाइयों के ततपरता से खड़ा हुआ हूं।आम जन को संबोधित करते हुए विधायक पाल ने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों से क्षमा चाहता हूँ।ओला बृष्टि के दिन मैं पारिवारिक कार्य हेतु मैं दिल्ली गया हुआ था।मैं उस दिनांक को आपके बीच उपस्थित नही हो पाया था।आज आपके बीच आपके दुख मैं सहभागी बनने आया हु विधायक पाल ने अपने संबोधन मैं कहा कि बे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से सतत दूरभाष के माध्यम से संपर्क में है।ओला बृष्टि से हुई हानि की संपूर्ण जानकारी मुख्यमंत्री एवं कृषि मित्री को दे दिया गई है।माननीय मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने हर संभव मदद का अस्वासन दिया है।विधायक पाल मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा बनाया जाए।केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने अपने उदबोधन मैं कह सभी किसान भाइयों की हानि के आंकलन के पश्चात किसान भाई को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष
आलोक दुबे सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि,राजस्व विभाग से तहसीलदार छपारा,तहसीलदार केवलारी,तहसीलदार सिवनी, नायब तहसीलदार ,नायब तहसीलदार पलारी,समस्त ग्रामो के पटवारी,कृषि विभाग के अधिकारी ,ग्रामवाशी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता गण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment