रेवांचल टाईम्स :- 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी को समापन हुआ इसमें 32 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया खैरलांजी स्पोर्टिंग क्लब वर्सेस टाइगर 11 के मध्य रोचक और महत्वपूर्ण मुकाबले में टाइगर इलेवन ने जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया कप्तान का ही निर्णय गलत साबित हुआ 6 ओवरों में 18 रन पर 6 विकेट गिरे और खैरलांजी की टीम एक मजबूत स्थिति में थी लेकिन अंतिम छोर के बल्लेबाजों ने रन गति को बढ़ाते हुए 83 रन तक ले कर गए जवाब में बल्लेबाजी करने आए खैरलांजी टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 6 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना सके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ साहस दिखाते हुए मैच को 11 ओवर तक खींचा लेकिन टाइगर की गेंदबाजी के सामने पूरी की पूरी टीम धारा सही हो गई इस खिताबी मुकाबले में टाइगर 11 ने खिताब पर कब्जा जमाया।
कार्यक्रम समापन में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल जी, सुभाष सेंन जी,मोहित झरिया ,शशांक नाग राजू हाषणी,अनिरुद्ध मुदलियार, यूथ कांग्रेस के, जिला महासचिव शिवम् गुप्ता, शीतल खंडेलवाल ,पीयूष खंडेलवाल ,जगदीप राजपूत,कन्हैया कार्तिकेय, उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन राजू विश्वकर्मा ने किया।


No comments:
Post a Comment