BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदया से जन समस्याओं के विषय में मुलाकात की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदया से जन समस्याओं के विषय में मुलाकात की


रेवांचल टाइम्स  - मंडला जिले के आदिवासी विकासखंड मोहगांव के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अपने ग्राम के मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर निराकरण  कराने प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

 इस अवसर पर  ग्राम पंचायत ठेभा  में ग्रामीणों द्वारा  दिनांक 20/ 2/ 2021 से निरंतर अनशन, धरना, प्रदर्शन  को लेकर  कलेक्टर महोदया के संज्ञान में लाकर प्रतिनिधि मंडल प्रमुखता से मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख मांगे इस प्रकार से हैं।

1- ग्राम ठेभा के बुढ़नेर नदी के जिगरा घाट पर पुल निर्माण स्वीकृत कराना।

2- ग्राम  ठेभा में नल जल विस्तारीकरण कार्य शीघ्र कराई जावे।

 3- ग्राम ठेभा के  गंगो टोला में ग्रेवल रोड स्वीकृत कराई जाए। इसके अलावा ग्राम पंचायत मलवाथर  के  विभिन्न मांगों को लेकर भी निम्न बिंदु है। 1-ग्राम पंचायत  मलवाथर के गुरबुनी नदी में पुल निर्माण कराना।

 2 -मलवाथर बांध से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने शाखा नहरों के मांग।

3- घोघरा टोला से मलवाथर, मचला तक प्रधानमंत्री रोड स्वीकृत कराना।

4 ग्राम पंचायत मलवाथर  में आदिवासी परंपरागत संस्कृति को बचाने के लिए अनेकों विधाओं के प्रोत्साहन हेतु आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण कराना।

5- ग्राम मलवाथर  स्थित अति प्राचीन सिद्ध टेकरी में सौंदर्यीकरण कराने की मांग।

  प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने इन सभी मांगों की ओर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र कार्यवाही मांग की गई है। इन सभी मांगों को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर  कलेक्टर कार्यालय  पहुंचे ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल से फगनू सिंह पंद्रो समाजसेवी, राधे शाह मरावी सरपंच एवं प्रतिनिधि, रामलाल कोर्चे  पूर्व ब्लाक प्रमुख आदिवासी विकास परिषद मोहगाँव सहित सभी ने  जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदया  से मुलाकात  किए।

No comments:

Post a Comment