रेवांचल टाईम्स :- आगामी नगरी निकायों के चुनाव को देखते हुए सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा लाल त्रिवेदी ने प्रदेश का दौरा करते हुए शहडोल में पहुँच कर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई वही बैठक में कहा कि सपाक्स पार्टी दिनांक 23 फरवरी सन 2018 में नई पार्टी बना कर विधानसभा चुनाव में पदोन्नति में आरक्षण तथा जातिगत आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट के विरुद्ध उतरी सपाक्स पार्टी अब नगरीय निकायों के चुनाव भी लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल त्रिवेदी ने शहडोल में एक प्रेस वार्ता में बताया कि आज भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल 100 रुपए पार हो गया है तथा डीजल भी ₹100 पहुंचने वाला है। रसोई गैस के भाव पिछले 2 महीनों में ₹200 के लगभग बढ़ कर 800 रुपए होने को है। जबकि कोरोना के बाद आम लोगों की आय में लगातार गिरावट हो रही है। किसानों को भी उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, केंद्र की भाजपा सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन कर खेती को व्यवसायिक रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में संसद चल रही है यदि केंद्र सरकार यह संशोधन भी कर दे के प्राइवेट मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे खरीदी नहीं होगी, वर्तमान मंडियां बंद नहीं होगी, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों की जमीन नीलाम नहीं होगी तथा बड़े औद्योगिक घरानों को बड़े वेयर हाउस की अनुमति वास्तविक आवश्यकता के आधार पर दी जाएगी। तब किसान आंदोलन अपने आप खत्म हो जाएगा। परंतु सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान ना दे कर केवल लोगों को जाति के आधार पर बांटने में लगी है सवर्ण आयोग की घोषणा इसका ताजा प्रमाण है। एससी आयोग, एसटी आयोग, पिछड़ा आयोग और अब सवर्ण आयोग। यह सब जनता को जातियों में बांट कर लॉलीपॉप पकड़ाना है। यदि सरकार वाकई भला करना चाहती है तो लघु व्यापारी आयोग, रोजगार आयोग, युवा आयोग, किसान आयोग, छात्र आयोग आदि बनाकर इनकी बातों को सुना जाए और इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
आज पूरे प्रदेश में सड़के ख़राब हो चुकी है वही शहर की सड़कें भी उबड़ खाबड़ और धूल भरा बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों में भी व्यापक भ्रष्टाचार है। बिना सिफारिश और पैसा दिए जनता का कोई भी काम नहीं होता है ऐसी स्थिति में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है। वही सपाक्स पार्टी इस तीसरे विकल्प की कमी को पूरा करना चाहती है। हम जनता को और स्वच्छ जनप्रतिनिधियों को आगे रखकर पूरा पारदर्शी प्रशासन देना चाहते हैं। संपत्ति कर जलकर स्वच्छता कर सबका युक्तियुक्तकरण करके एक सरल कर प्रणाली लागू करना चाहते हैं। जनहित की भावना के अनुरूप नगर का सुव्यवस्थित एवं भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
आज शहडोल में आर के पटेल को सपाक्स पार्टी के किसान मोर्चा का विंध्य क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया डॉ त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि सपाक्स पार्टी छोटे राज्यों के पक्ष में है तथा विंध्य राज्य का समर्थन करती है। इसी के मद्देनजर उन्होंने आरके पटेल को विंध्य क्षेत्र के लिए सपाक्स किसान मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने शहडोल जिले की कार्यकारिणी भी घोषित की। राजेंद्र प्रसाद पटेल जिला संयोजक, विजय कुमार गुप्ता ग्रामीण जिला अध्यक्ष, जयप्रकाश पनिका जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अजय द्विवेदी जिला प्रभारी, पुष्पेंद्र मिश्रा संगठन मंत्री, अली खान जिला सचिव, विजय गौतम जिला महामंत्री, मन्ना नायक जिला उपाध्यक्ष, सुदामा पांडे पेंशनर प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आशीष कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष, अरुण वाजपेई जिला सचिव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी घोषित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सेवानिवृत्त आईएफएस आर एस सिकरवार एवं प्रदेश सचिव अशोक पांडे भी थे।
मीडिया प्रभारी सपाक्स पार्टी



No comments:
Post a Comment