रेवांचल टाईम्स :- चौरई शैलेन्द्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ कलेक्टर सौरभ सुमन ने ग्राम माचागोरा मे किया।
इस दौरान कैंप में आए मरीजों की आंखो की जांच की गई। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है जो ऑपरेशन लायंस अस्पताल परासिया में निशुल्क होंगे। मरीजों को आने-जाने, भोजन, लैंस, खाना, रहना और दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान ऑपरेशन वाले मरीजों को चश्मे का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अनु अधिकारी चौरई अन्य विभाग प्रमुख अतरलाल पटेल जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती,जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता , रामदयाल व्हटवार,सारंग रघुवंशी, गुड्डू पटेल अनिल पटेल,गिरजानंदन सनोड़िया, पुनाराम माहोरे दीपक दुबे मयंक जैन लंकेश साहू अभयराम वर्मा विजय सुलखिया कमलेश वर्मा दिनेश चंद्रवंशी रामभरोस राय विजय बैस बलवान रघुवंशी विजय साहू मुन्ना ठाकुर समेत समस्त आयोजन समिति सदस्यगण, मातृशक्ति, कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment