रेवांचल टाईम्स :- चौरई बिछुआ भारतीय जनता पार्टी बिछुआ व चौरई द्वारा बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक पंडित रमेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफलि, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,नगरीय निकाय जिला समन्वयक पंडित रमेश दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष चौरई नगर प्रभारी रमेश पोफलि,बिछुआ नगर प्रभारी आशीष ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा की बूथ के मजबूती के बिना कोई चुनाव नही जीता जा सकता है। अब समय आ गया है की हमे मैदान में उतरना है और इसके लिए हमे कमर कस लेना है। किसी भी संगठन को उसके कार्यकर्ताओ की निरंतर मेहनत द्वारा ही सफलता मिलती है। कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत कर पार्टी को सफलता दिलाने का कार्य करे। नगरीय निकाय जिला समन्वयक पंडित रमेश दुबे जी ने कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए कहा की नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है हमे अब एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाना है इसके लिए चुनावी तैयारी में जुट जाए। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओ से जनता का लाभ हो सके इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी उपलब्धियां बूथ स्तर से घर घर तक ले जाए। हमे गर्व करना चाहिए की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को विश्व स्तर पर अद्भुत पहचान मिला है।
सम्मेलन में जिला महामंत्री प्रियवर सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष चौरई जितेंद्र चौरे, मंडल अध्यक्ष बिछुआ गोलू नागरे,चौरई सहप्रभारी सुरेश शर्मा, बिछुआ सह प्रभारी बिस्सु पटेल भाजपा वरिष्ठ नेता अतर लाल पटेल, शरद खंडेलवाल, शिवराम चौरसिया, लखन पटेल, रामगोपाल चौरसिया, कृष्णविहारी तिवारी, रामदयाल व्हटवार, बलवंत वर्मा,संजय सुकांत, अमित सोनी
आदि समस्त बूथ स्तर अध्यक्ष गण,प्रभारी, मातृशक्ति कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment