BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला नैनपुर को मिल सकती है ट्रेन की सौगात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

मंडला नैनपुर को मिल सकती है ट्रेन की सौगात


रेवांचल टाईम्स :- 1 मार्च को चेरई डोंगरी से मंडला तक सीआरएस होना है सीआरएस होते ही रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी जिसके बाद ही चिरैडोंगरी से मंडला तक का इलेक्ट्रिक लाइन का परिचालन होने की संभावना है जिले के दोनों सांसद राज्यसभा एवं लोकसभा रेल मंत्रालय के ऊपर यदि दबाव बनाएं तो मार्च के पहले सप्ताह में ही मंडला जिले वासियों को मंडला से जबलपुर होते हुए भोपाल एवं दिल्ली की सीधी गाड़ियां उपलब्ध हो सकती है कोरोना का काल में पैसेंजर ट्रेन ना चलने से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है बता दें कि पूर्व में नैनपुर से चिरईडोंगरी तक ब्रॉडगेज होते ही एक सवारी गाड़ी प्रारंभ थी वह भी बंद हो चुकी है क्षेत्र की जनता दोनों सांसद से अपेक्षा करती है कि जल्द से जल्द पैसेंजर मंडला से बालाघाट गोंदिया जबलपुर भोपाल एवं दिल्ली के लिए प्रारंभ कराएं। 


जानकारी अनुसार विगत दिवस रीवा से इतवारी गाड़ी संख्या 01754 नैनपुर पहुंची जिसके स्वागत के लिए डीआरसीसी सदस्य अखिलेश शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष संत राम राठौर, गणेश मुद्गल, उज्जवल सोनी, संतोष सोनी,कार्यकर्ता एवं नगरवासी सहित स्टेशन पहुंचे प्रथम एक्सप्रेस रीवा इतवारी गाड़ी संख्या 01754 को लेकर चालक ए ए रोकड़,प्रफुल्ल डोंगरे,गार्ड राजकुमार पी, गोंदिया एवं आरके ठाकुर बीडी कोसरकर प्रवीण कुमार,डीसी अमित कुमार चौधरी,संदीप यादव, एसी एवं रिजर्वेशन कोच निरीक्षक नैनपुर पहुंचे जिनका नैनपुर वासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया

No comments:

Post a Comment