BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सद्भावना महोत्सव मंडला में समरसता के साथ बहा कलाओं का संदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 8, 2021

सद्भावना महोत्सव मंडला में समरसता के साथ बहा कलाओं का संदेश





रेवांचल टाईम्स :- शांति सद्भावना मंच जोन मंडला के आवाहन पर रविवार 7 फरवरी 2021 को रपटा घाट में सद्भावना महोत्सव बड़े ही समरसता के साथ सम्पादित हुआ।

                भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित और शांति सद्भावना मंच जोन मंडला के तत्वाधान में 7 फरवरी को सद्भावना महोत्सव सम्पन्न हुआ।इस महोत्सव में विभिन्न धर्म और विचारों के मानने वाले समाज के बुद्धिजीवी वर्ग मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।एक  बड़े जन समुदाय के बीच सभी विचारकों  ने सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में शांति सद्भावना संदेश को जन-जन तक पहुंचाने अपना अपना विचार रखा।सभी के विचारों में संविधानिक मूल्यों को लेकर शांति सद्भावना संदेश की आवाज़ गूंजती रही। मूलनिवासी कलाकार गुलाब सिंह चीचाम के निर्देशन में खम्हरिया उमरिया से पहुंची नागरिक मंच मूलनिवासी कलाकारों के द्वारा सैला नृत्य की प्रस्तुति बड़े ही सद्भावना पूर्ण ढंग से देकर दर्शकों का मन मोह लिया।शहर की तमाम प्रतिभाओं और हासिए में खोए हुए कलाकारों ने भी देर शाम तक कला बिखेरते रहे।जिन प्रतिभाओं को तराशकर बड़े प्लेटफार्म पर पहुंचाने की पहल नमामि आर्ट फाउंडेशन एवं इनर वाइस ग्रुप मंडला भी सतत् रूप से जारी रखा है।



     विभिन्न धर्म और विचारों पर समाज सेवा करने वालों में मुख्य रूप से नरेश कछवाहा,हैदर अली,आर.डी.कमलेश,आशीष हेयरी, सुखविंदर सिंह,अजय वंशकार,धर्मेंद्र धार्या,अनुराग ठाकुर, पुनीत नंदा,किशोर बैरागी,सिद्धांत चंद्रौल,आरती चौधरी किरण लता खैरवार,संजना परते सहित शांति सद्भावना वाहक सैकड़ों के समूह में उपस्थित रहे।

       सद्भावना महोत्सव आयोजक जोन कोर्डीनेटर मंडला शांति सद्भावना मंच जोन मंडला पी.डी.खैरवार ने अपील की है, कि सभी वर्ग समुदाय के लोग समाज में स्थाई शांति सद्भावना का निर्माण करने नागरिक मंच के साथ जुड़ें। जिससे व्यक्ति, परिवार,समाज और राष्ट्र निर्माण की श्रंखला में काम आगे बढ़ सके।आपने आगे भी बताया है,कि सद्भावना महोत्सव की समीक्षा के लिए 12 फरवरी शुक्रवार को मुख्यालय शांति सद्भावना मंच पड़ाव में बुलाई गई है।

        प्रांत स्तर से स्टेट कोर्डीनेटर रामेश्वर लश्करे,सिवनी जोन से मो.विलाल मंसूरी,बरगी जोन से प्रेमलाल बर्मन, जबलपुर जोन‌ से शिव प्रसाद सतनामी,निशा मेश्राम भी शामिल रहे।



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment