रेवांचल टाईम्स :- ग्रामो में कामन सर्विस सेंटर द्वारा कार्यक्रम में पहुँचे क्षेत्रीय भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन के द्वारा जाम , इन्दोरी , बिरहोली, पाडरवानी की गरीब जनता को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से शासकीय-अशासकीय अस्पतालों में 5 लाख का निशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान कार्डो का हितग्राहियों को वितरण किया गया ।
जिसमें गौरव बिसेन द्वारा उध्बोधन में कार्यक्रम में इस योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस महत्वकांक्षी योजना की सुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब जनता के लिए आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है जिससे गरीब जनता बेसहारा निर्धन परिवारों को गंभीर इलाज के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती थी अधिक पैसे की कारण गरीब परिवार इलाज से वंचित रह जाता था जिसको ध्यान में रखते हुए आखरी पक्ति में खड़े वयक्ति तक लाभ के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने यह योजना बनाई जिससे गरीब लोगों को समय पर निःशुल्क इलाज प्राप्त हो सके यह योजना पूरे भारत मे लागू है कामन सर्विस सेंटर जाम द्वारा हिमांशु चौहान व निकिल चौहान द्वारा गांव- गांव, घर- घर जाकर आजतक 1200 कार्ड बनाये गए व आज इस कार्यक्रम में पहुचे लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया ।
सरकार द्वारा अधिकृत कामन सर्विस सेंटर जाम संचालक हिमांशु चौहान व निकिल चौहान ने अपने क्षेत्र में यह सेंटर गरीब जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है जिसने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य, जनकल्याणकारी ,जनसहयोग की अलख जगाई है इस सेंटर बहुत सारी डिजिटल इंडिया की सुविधाएं उपलब्ध है आप जरूर आये और आकर समग्र आईडी, आधार कार्ड लेकर आप अपना पंजीयन करा सकते है ओर आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री गौरव बिसेन,संचालक हिमांशु चौहान, सरपंच योगराज अमुले, सचिव राजकुमार नाग, रो.स. संतोष साहू, नेकसिंग बिसेन, कमलेश रहांगडाले निकिल चौहान , राकेश रहांगडाले, कैलास पटले ,पीतम बिसेन,बाबी रहांगडाले , ढालसिंग बिसेन उपस्थित हुए ।

No comments:
Post a Comment