रेवांचल टाईम्स :- राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीते 21 पदक
7 गोल्ड, 9 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज
मण्डला सेव स्टेडियम ग्रुप ने आज स्टेडियम ग्राउंड में मण्डला की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर के आये वुशु खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया इस दौरान शैलेश दुबे अध्यक्ष सेव स्टेडियम,पारस असरानी वरिष्ठ समाज सेवी,बसन्त चौधरी पार्षद, मिनी सिंग एवं कृश्णा भलावी स्पोर्ट्स ऑफिसर,निकेश्वर पटेल,दिनेश चौधरी एवं अरुण दुबे द्वारा खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। वूशु संघ सचिव माया रजक ने बताया की मध्यप्रदेश वूशु संघ के तत्वाधान में आयोजित 21वी सब जूनियर, जूनियर वूशु प्रतियोगिता, का, आयोजन 7-9 फरवरी जबलपुर के, सत्य रक्षा, होटल मैं आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 28 जिलो के 482 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगित में मंडला जिले से 21 खिलाड़ियों भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ होटल सत्य रक्षा में विधायक वअशोक रोहणी एवं डाॅक्टर राजेंद्र जामदार ने किया, प्रतियोगिता का संचालन मनोज गुप्ता जी ने किया,
जिले के खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फाइट को जीत कर अपने पदक व 52किलोग्राम में अमन ठाकुर ने नॉकआउट फाइट खेलते हुए 10 सेकंड में फाईट ख़त्म कर स्वर्ण पदक अर्जित किया 70 किलोग्राम आदित्य साहू ने चेस्ट किक मार कर 5 सेकेंड में फाइट खत्म कर स्वर्ण पदक पदक अर्जित किया
गोल्ड मैडल प्राप्त खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व इंडिया टीम कोच सारिका मनोज गुप्ता व इंटरनेशनल जज मनोज गुप्ता के निर्देशन में करेंगे
गोल्ड मैडल प्राप्त खिलाड़ी
आरती चंदो्ल, गुन तिवारी अमन ठाकुर ,अंकित रजत, लक्ष्य जैन, अनुग्रह कुशवाहा, आदित्य साहू ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम से भाग लेंगे
सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी
शानवी चौरसिया,खुशी नीखर, नेहा परते, खुशबू सोनी, आर्या खरे, शौर्य मिश्रा, रुद्रांश जैन, आर्यन निखर, दीपांशु दुबे,
बो्ंन्ज मैडल प्राप्त खिलाड़ी
आदित्य ठाकुर, तनिश चौरसिया, पीयूष सोनवानी, आर्यांश खरे| वूशु संघ सचिव माया रजक ने बताया की मध्यप्रदेश वूशु संघ के तत्वाधान में आयोजित 21वी सब जूनियर, जूनियर वूशु प्रतितियोगिता में उक्त खिलाड़ी स्वयं के खर्च से इस प्रतियोगिता में शामिल हुए
टीम कोच पूर्णिमा रजक
टीम मैनेजर सुमित रजत
पदक विजेताओं को पूर्णिमा अमित शुक्ला, प्रदीप झारिया, रविन्द्र ठाकुर,गिरिश चंदानी,समीर बाजपेयी, दिग्विजय सिंह , किशोर रजक, एवं सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी


No comments:
Post a Comment