BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... इस्पात कंपनी की टँकी हुई ब्लास्ट, ब्लास्ट से हुई एक कि मौत छः हुए घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 12, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़... इस्पात कंपनी की टँकी हुई ब्लास्ट, ब्लास्ट से हुई एक कि मौत छः हुए घायल

 



रेवांचल टाइम्स  -आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में सैकड़ों छोटी बड़ी इकाई की विभिन्न फ़ैक्टरिया संचालित हो रही हैं।जिनमेँ  खतरनाक केमिकल से लेकर लोहे की सरिया और एल पी जी गैस तक की बॉटलिंग हो रही है। लेकिन अनेकों कारख़ानों में सुरक्षा के कोई इंतजाम न होना और कारख़ानों के मालिकों द्वारा कार्यरत मजदूरों के हितार्थ (श्रमिक सुरक्षा कानून) के मापदण्डों का पालन न करना ही बड़ी घटना घटने का मुख्य कारण है।

कल रात्रि नाईट शिफ्ट में भूमिजा स्पात कंपनी में भयानक विस्फोट हो गया जिसमे लोहे की सरिया निर्माण में लगे सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें आनन फानन में जबलपुर ले जाया गया लेकिन एक मजदुर अवधेश पटैल पिता किशन लाल पटैल डूंडी निवासी की रास्ते में ही मौत हो गई शेष छः जो क्रमशः शिवकुमार झुरकी/ प्रमोद पटैल बम्हनी/ रमेश प्रजापति आकाश कुमार ब्रजेश कुमार लाला प्रजापति सभी निवासी जिला सीधी के हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

इन कारखानों में कार्यरत मजदूर ज्यादातर बाहर के लगे हुये हैं जो अधिक पैसे कमाने की लालच में रात की शिफ्ट में भी अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं,

यहाँ तक की इतने बड़े औद्योगिक केंद्र के पास कोई भी आकस्मिक घायल होने पर त्वरित उपचार हेतु कोई इंतजाम भी नहीं है? न ही फॅक्टरी में कोई अस्पताल है।

मामले की प्रशासनिक जाँच जारी है।

No comments:

Post a Comment