BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर के किसानों ने किया प्रदर्शन सिवनी मंडला हाईवे पर लगाया चक्का जाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 6, 2021

नैनपुर के किसानों ने किया प्रदर्शन सिवनी मंडला हाईवे पर लगाया चक्का जाम

 




रेवांचल टाईम्स :- कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों ने आज यानी शनिवार को चक्का जाम किया. 12 बजे शुरू हुआ किसानों का चक्का जाम तीन बजे खत्म हो गया. चक्का जाम के दौरान, प्रदर्शनकारी किसानों ने सिवनी मंडला हाईवे समेत को जाम कर दिया था.


कृषि कानूनों के विरोध में केवल 3 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में आज किसानों ने चक्का जाम किया. इस दौरान देश के कई हिस्सों में किसानों ने हाईवे जाम किए. यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहा.नैनपुर में भी किसानों के इस जाम का असर देखने को मिला, वहीं, सिवनी मंडला हाईवे पर निवारी चौक पर भी जाम लगाया गया. बता दें कि 3 बजने से 4 मिनट पहले ही नैनपुर में चक्का जाम खोल दिया गया. 

किसानों ने सरकार से चाहे जितना लंबा समय लगे जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा. नैनपुर नगर के एवं आसपास क्षेत्र के किसान भाइयों ने इस विषय में तहसीलदार विश्नोई को ज्ञापन दिया और  चक्का जाम को समाप्त किया।

No comments:

Post a Comment