BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल संकट से जूझ रहा ग्राम मनेरी, बर्तन लेकर महिलाएं उतरी सड़क पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

जल संकट से जूझ रहा ग्राम मनेरी, बर्तन लेकर महिलाएं उतरी सड़क पर






रेवांचल टाइम्स:- निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनेरी जल संकट से जूझ रहा है विगत काफी दिनों से ग्राम मनेरी में नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है बताया गया कि निवास से मनेरी सड़क बनाने मैं हुई खुदाई के कारण नल जल योजना के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है ग्राम पंचायत के अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि रोड एजेंसी के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के खुदाई की गई जिसमें रोड लाइन के सभी नल जल योजना के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण ग्राम मनेरी के रोड लाइन को पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है जल संकट से जूझ कर ग्राम की महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी पूछे जाने पर बताया कि विगत काफी दिनों से पानी की समस्या हो रही है पानी ना मिलने के कारण ग्राम से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है जिसके कारण सभी महिलाएं आज सड़क पर उतर गई हैं मौके पर रोड एजेंसी के अधिकारी एवं मनेरी पुलिस प्रशासन पहुंचा ग्राम वासियों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों के आश्वासन पर ग्राम की महिलाएं एवं ग्राम वासी शांत हुए अधिकारियों ने कहा कि 10 दिनों के अंदर हम आपकी जल की समस्याओं का निराकरण करेंगे महिलाओं ने एवं ग्राम वासियों ने अधिकारियों की बात मानते हुए कहा कि यदि 10 दिवसों के अंदर समस्या का निराकरण नहीं होगा तो ग्राम की सभी महिलाएं एवं ग्रामवासी धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे। मौजूद रहे कांग्रेस नेता घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य सुमन सूर्यवंशी, मनेरी सरपंच कमलिया बाई, एवं समस्त ग्राम की महिलाएं युवा आदि।



   रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment