BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म,प्र, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद पंद्रे के नेतृत्व मे अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा की सदस्यता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

म,प्र, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद पंद्रे के नेतृत्व मे अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा की सदस्यता







रेवांचल टाइम्स  - मवई - दिनांक 25/2/2020 दिन गुरुवार को घुटास मंडल में भाजपा के रीति,नीति,व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से प्रभावित होकर मवई मंडल के लगभग 25 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली आपको बातादें की विनोद पंद्रे अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस मवई, के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे इन्हीं के मार्गदर्शन में लगभग 25 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनके नाम क्रमशः कमल दास वरिष्ठ कार्यकर्ता पनिका समाज मवई, रवि यादव युवा अध्यक्ष यादव समाज, सुखराम धुर्वे मुखिया आदिवासी समाज ,पति राम पुशाम वरिष्ठ कांग्रेसी बहरमुंड  बुध सिंह मांडवे वरिष्ठ कांग्रेसी सारस डोली ,अमर सिंह, सारस डोली मनोज मरावी बसनी, प्रेम सिंह धुर्वे, पोड़ीबाहर मुंडा ,दशरथ पोड़ी बहरमुंडा ,संतोष दास रमतिला, रामू यादव मवई ,विक्रम यादव युवा कांग्रेस कार्यकर्ता , शंकर दास युवा कार्यकर्ता रमतिला, भगवानदास युवा कार्यकर्ता, राम सिंह युवा कार्यकर्ता सारस डोली, सुरेंद्र कुमार गायकवाड ,श्यामलाल पर्तेती मजगांव ,गोपाल कुमार धनगांव ,धर्मेंद्र कुमार धनगांव, नेमी बघेल सिंघोरी, सम्मिलित हुए  इस अवसर पर डॉक्टर शिवराज शाह "शिवा भैया", (पूर्व विधायक मंडला) आलोक दिक्षित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मंडल बिछिया,उमेश ठाकुर जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष ऋषिराज मरावी, मीडिया प्रभारी कन्हैया धार, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यालय प्रभारी प्रमोद सोनी ग्राम पंचायत घुटास सरपंच भीखम ठाकुर, पूर्व महामंत्री  सूरज ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता लखन ठाकुर , मंडल मंत्री अरुण राय जी,लखन लाल बंजारा घुम्मकड़ जाती जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष दीपक मरावी मंडल मवई , अमन ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता बीजेपी, आदि उपस्थित रहे सदस्यता उपरांत पूर्व विधायक मंडला "डॉक्टर शिवराज शाह "शिवा भैया" के द्वारा समस्त सदस्यता लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की कूटनीति, परिवारवाद , धृष्टता को गहराई के साथ समझाया शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय और सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है समाज के अंतिम छोर मैं खड़े हर एक व्यक्ति का विकास चाहने वाली पार्टी है हम आज बहुत गर्व महसूस करते हैं कि आप जैसे युवा एवं गंभीर भावना वाले  कार्यकर्ता हमारे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं? तदुपरांत भारतीय जनता पार्टी मंडल बिछिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमंत आलोक दीक्षित के द्वारा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया उन्होंने कहा कांग्रेश ने कभी भी अपने कार्यकर्ताओं को सामान्य दृष्टि से नहीं देखा परिवारवाद की रीड और कूटनीति कांग्रेसी परंपरा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सफाया निश्चित है आज लोकतंत्र में ऐसे विश्वासघाती पार्टी की आवश्यकता नहीं है अंत में जिले के महामंत्री उमेश ठाकुर के द्वारा सारे कार्यकर्ताओं को सहृदय धन्यवाद प्रेषित किया गया और सारे कार्यकर्ताओं को तिलक वंदन के साथ भगवा रंग का भारतीय जनता पार्टी का गमछा देकर स्वागत वंदन के साथ सभा की समाप्ति हुई



रेवांचल टाइम्स से मंदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment