रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के आदिवासी विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगांव में प्रदान संस्था मोहगांव के अधिकारी कर्मचारियों के मार्गदर्शन में क्लस्टर अधिवेशन रखा गया। जिसमें दो गांव रयगांव , इंदिरा रैयत की दीदियां उपस्थित रही ।बैठक के शुरुआत में उपस्थित दीदियों के द्वारा आपस में एक दूसरे का परिचय गाना के माध्यम से तिलक वंदन किया गया। फिर अपने अपने गांव का विकास कार्यों का अनुभव के विषय पर चर्चा अभी तक संगठन से मिलकर जो कार्य किए हैं, जैसे सूअर पालन, मछली पालन ,लाख उत्पादन, समूह से लेनदेन आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया। जैसे गांव में सभी महिलाओं को समूह में जोड़ना, बंद समूह और वीएलसी बैठक को चालू करना, आजीविका से दोगुना आमदनी करना और संसाधन जुटाना,अपने अपने बचत बढ़ाना, ग्राम पंचायत से तालमेल बनाये रखना, युवाओं को संघ में पंजीयन कराना, हर वीएलसी बैठक में बीएमआई करना , गांव के सभी महिलाएं जिसके पास जमीन है। उनके घर में पोषण वाटिका, जलकुंड, नाडेप टैंक निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। समूह की सभी दीदिया सौ प्रतिशत इन कार्यों को करने के लिए सभी समूहों का सीसीएल करने का निर्णय लिया गया और जिनके पास जमीन नहीं है, उन दीदियों को स्वरोजगार के तहत रोजगार की मांग कर सकते हैं। जिसमें उपस्थित दीदियों में स्वरोजगार हेतु मुर्गी पालन, बकरी पालन ,सूअर पालन करने के लिए का निर्णय लिया गया ।यह सभी कार्य ग्राम पंचायत के अधीनस्थ होगा। ग्राम पंचायत के माध्यम से ही इन योजनाओं का राशि स्वीकृत होगा। बैठक में उपस्थित सभी दीदिय़ा ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक से मिलकर इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।बैठक में प्रदान संस्था मोहगांव से सुरेंद्र परते मार्गदर्शक के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं शासन की योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है। इस प्रकार से उपस्थित सभी दीदियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया।


No comments:
Post a Comment