BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेयगांवसे रामनगर मार्ग पर बुड़मेर नदी पर पुल बनाने का भूमि पूजन हुआ संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

रेयगांवसे रामनगर मार्ग पर बुड़मेर नदी पर पुल बनाने का भूमि पूजन हुआ संपन्न


रेवांचल टाइम्स:- चुनाव आते ही निर्माण कार्यों के भूमि पूजन की गतिविधियां बहुत तेज हो जाती है पर चुनाव के समाप्त होते ही सब रखा कि रखा रह जाता है आज भी जिले में ऐसे बहुत से निर्माण कार्य आज भी शुरू नही हुए है और उनका भूमि पूजन सालों पहले हो चुका है।

        वही आज मंडला जिला की निवास विधानसभा के विकास खण्ड  मोहगांव की ग्राम पंचायत रेयगांव से  रामनगर मार्ग पर बुड़मेर नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

        वही ग्रामीणों की माने तो इस पुल निर्माण की माँग सालों से आ रही है और अगर बुडमेर नदी में पुल बनता है तो आसपास के ग्रामीण सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे।

     

     कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, जनपद पंचायत अध्यक्ष मालती मरावी,जनपद उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र खड़गडे़, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पूसाम,अग्रवाल,अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजन की उपस्थिति रही।

  कार्यक्रम में 7 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपए की लागत से सेतु निर्माण तथा लगभग 1 करोड रुपए के मनरेगा कार्यों का भूमि पूजन हुआ।

  अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा काफी समय से लंबे समय से चली आ रही जन मांग इस सेतु निर्माण के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

        

  रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी

No comments:

Post a Comment