रेवांचल टाइम्स - अंजनिया मंडला संकल्प के साथ ग्राम पंचायत अंजनिया वि.खं• बिछिया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित।शिविर मे देवजी नेत्रालय जबलपुर से डॉ• पवन स्थापक की टीम,जनपद सदस्य पारूल पांडे, महेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह राठौर, सरपंच सुधीर मरावी, वरिष्ठ नागरिक राजकुमार अग्रवाल , लकी अग्रवाल, अहमदपुर से नंदलाल साहू सचिव प्रकाश तिवारी, सभी का सहयोग रहा शिविर में 107 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया तथा 37 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु देवजी नेत्रालय जबलपुर रवाना किया गया।
नेत्र रोग पीड़ितों दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में उपस्थित जनों से नशा मुक्त समाज, वृक्षारोपण करने की अपील की दिनांक 23 फरवरी को ग्राम पंचायत मांद में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। अतः सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में नेत्र रोग पीड़ितों को लाभ दिलावें।


No comments:
Post a Comment