रेवांचल टाईम्स :- केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के संकटकाल में असंवैधानिक तरीके से तीन किसान विरोधी काले कानून लाये गए जिसके वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे आंदोलनकारियों के धरना स्थल पर आज मध्य प्रदेश महिला मोर्चा काँग्रेस की अध्यक्ष माधवी चौहान व प्रदेश सचिव चंद्रा सर्वेशे संजय वार्ड की पार्षद शबनम खान ने आंदोलन रत साथियों की माँग का धरना स्थल पहुँच कर समर्थन किया है।
आंदोलनकारियों ने की किसान भाइयों से अपील
किसान भाइयों से आंदोलनरत साथियों ने प्राकृतिक आपदा की घड़ी में धैर्य बनाये रखने की अपील की है व ईश्वर से प्रार्थना की है विगत 2/3 बर्षो में आपदा के समय बड़ी पार्टियों के कथित फोटोजीवी नेतागण आपके खेत घर मे उपस्थिति दर्ज करवा कर झुठा आश्वासन देकर अपनी मक्कारी दिखाकर श्रेय की भूख मिटाकर आज तक कोई सहायता राशि नही दिलवा पाए ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करे। और सभी किसान भाई अब ऐसे नेताओं की चिकनी चुप्पणी बातों में ना आकार सवाल करने का हौसला दिखाए।
आज किसान आंदोलन के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश मे किसान रेल रोकेंगे
किसानों के आंदोलन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज देशव्यापी रेल रोको अभियान के तहत किसान जगह-जगह रेल रोकेंगे इसी तारतम्य में सिवनी में रेल नहीं हैं लेकिन ह्यूमन रेल बनाकर के आंदोलनकारी दोपहर 3:00 बजे धरना स्थल के समक्ष रेल रोककर विरोध प्रदर्शन करेंगे सिवनी के नागरिकों किसान भाइयों से आंदोलनकारियों ने अपील की है कि वे उक्त सांकेतिक प्रदर्शन में शामिल हुये।

No comments:
Post a Comment