BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर कार्यालय में सुनी गई जनसुनवाई, जनसुनवाई में आवेदकों की सुलझाई समस्यायें.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 17, 2021

कलेक्टर कार्यालय में सुनी गई जनसुनवाई, जनसुनवाई में आवेदकों की सुलझाई समस्यायें..





रेवांचल टाइम्स :-  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मांझी, सहायक संचालक  विनय रहांगडाले,  दीपमाला सोलंकी एवं अन्य अधिकारियो ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को आवेदन कार्यवाही के लिए भेज दिये है। आज की जनसुनवाई में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए है।


     जनसुनवाई के लांजी तहसील के ग्राम बड़गांव-म के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि उनके गांव का बिजली का ट्रांसफार्मर 04 माह पूर्व खराब हो गया था। जिसे निकालकर सुधारने के लिए ले जाया गया है। लेकिन अब तक उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिसके कारण घरों में वोल्टेज की समस्या हो गयी है और किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अत: उनके गांव में खराब हो चुके ट्रांसफार्मर के स्थान पर शीघ्र दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाये।


     जनसुनवाई में ग्राम बिठली-उ की पुनी बाई बगड़ते शिकायत लेकर आयी थी कि उसके द्वारा 15 नवंबर 2020 को सेवा सहकारी समिति बिठली-उ के खरीदी केन्द्र में 30 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। लेकिन उसे अब तक 56 हजार 787 रुपये का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। उसे अपने पुत्र के विवाह के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है। अत: उसे धान का बकाया भुगतान दिलाया जाये।


     जनसुनवाई में खैरलांजी तहसील के ग्राम चिचोली की रूखमन बाई ऐड़े शिकायत लेकर आयी थी कि उसे संबल योजना में 09 जुलाई 2019 को 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है और बताया जा रहा है कि 19 जनवरी 2021 को इस राशि का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अब तक यह राशि उसके खाते में नहीं आयी है। अत: इसकी जांच करायी जाये और उसे संबल योजना की 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि शीघ्र प्रदान की जाये। खैरलांजी तहसील के ग्राम मोहगांवघाट की ममता भौरजार शिकायत लेकर आयी थी कि उसके पति की 25 नवंबर 2019 को मृत्यु हो गई है। लेकिन उसे अब तक संबल योजना की 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भिजवा दिया गया है।


 रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment