रेवांचल टाईम्स :- दिन व दिन बढ़ती महँगाई को लेकर आज आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देश और प्रदेश की जनता महंगाई की चक्की पीस रही है आज हालात यह है कि जनता को दो वक्त की रोटी के लिए मशक्कत करना पड़ रही है भाजपा की सरकार जनविरोधी है भाजपा ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है पहले नोटबंदी फिर जीएसटी की मार आगे हालात यह है कि घरेलू सिलेंडर महंगा बिजली पेट्रोल डीजल सभी के दाम आसमान छू रहे हैं और भाजपा के मंत्री सांसद विधायक बिजली पानी हवाई यात्राएं और सब सिटी के आनंद ले रहे हैं आज देश का अन्नदाता किसान कड़कड़ाती सर्दी में अपने अधिकार के लिए सड़कों पर है भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या के साथ-साथ देश गर्त में डाल दिया है महंगाई पर अंकुश लगाया जाए ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन शर्मा प्रकाश पाठक हेमंत विश्वकर्मा महेश साहू नितेश नामदेव राम चरण सिंह अहिरवार गोपाल सिंह पुष्पेंद्र शर्मा राजेश तामेश्वरी बबीता शिल्पकार नर्मदा लोधी वीरेंद्र मालवीय देवेंद्र मालवीय आनन्द शिल्पकार जगदीश साहू आदि लोग मौजूद रहे
हेत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment