रेवांचल टाइम्स:- आज दिनांक 13 फरवरी2021 को NMOPS नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम बरघाट इकाई के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार ने सत्र 2004 में अध्यादेश लाकर (OPS)पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया है जिसके कारण भारत के 60 लाख केंद्रीय व राज्य कर्मचारी,अधिकारी पुरानी पेंशन स्कीम पाने के हक से वंचित हो गए है।
भारत के समस्त केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी,अधिकारी में भारी असंतोष ,निराशा व आक्रोश हैं।
मध्यप्रदेश शासन ने सन 2005 में पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दिया है जिससे 6:5 लाख राज्य कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन स्कीम(Ops)के लाभ से वंचित है।मध्यप्रदेश शासन ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS)सन 2005 से लागू की हैं।
जिसमे अनेकों विसंगतिया है जिसका लाभ मध्यप्रदेश राज्य के अधिकारी कर्मचारी को नियुक्ति तिथि से नही मिला है।
समस्त शासकीय अधिकारी,कर्मचारी में असंतोष व निराशा हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कर्मचारी, अधिकारी के संबंध में टिप्पणी की है इनकी पुरानी पेंशन स्कीम OPS (परिवार पेंशन)भारत एवं राज्य सरकार को बहाल करा जाना चाहिए जो इनका हक हैं एवं सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी भी हैं और कर्मचारी, अधिकारी के बुढ़ापे का सहारा हैं।
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल से निवेदन किया गया कि केंद्रीय एवं राज्य के कर्मचारी, अधिकारियों की पुरानी पेंशन स्कीम OPS(परिवार पेंशन स्कीम)लागू की जाये ताकि सेवानिवृत्त उपरांत अधिकारी कर्मचारी व इनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से परशराम देशमुख, संतोष पारधी,चन्द्रकुमार बघेल, हेमनारायण साहू, राजदीप भालेकर, योगेंद्र सिंह भैरम, दुर्गाप्रसाद परते, भूपेंद्र कुमार बघेल, डी. सी.तुमडाम, जे.आर.वैध, सुनील कुमार मर्सकोले, सूर्यकांत धुर्वे, ब्रजेश भोयर, शिवराज बनवले, अनिल अवधवाल, डेलेश्वरी परिहार, सलमा क़ुरैशी, सावित्री उइके, किशोर कुमार अडमचे, ड़ी. एस. परिहार, विपुल बरमैया , प्रमोद चौहान, संतोष जायसवाल, पुष्पा मानकर , गीता सरयाम, सी.एम. राहंगडाले सहित काफी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी संकुल गंगेरुआ के मीडिया प्रभारी आनंद जायसवाल द्वारा दी गई।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट




No comments:
Post a Comment