रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के महेदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकर्रा बैगा टोला में बैगा परिवारों को नहीं मिल पा रहा पानी आज पूरा परिवार बूंद बूंद को तरस रहा बैगा परिवार और तालाब का गंदा पानी पीने की मजबूरी है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पर जनपद पंचायत महेदवानी के ग्राम कुकरा में बैगा परिवारों द्वारा विकास की धारा से काफी पीछे नजर आते हैं इस गांव में काफी लंबे समय से हेडपंप बंद पड़े हुए है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा विभाग से कई बार शिकायतें की जा चुकी है लेकिन इस ओर विभाग को ध्यान देने की वजह लापरवाही पर लापरवाही बरतते नजर आता है और जानकारी के मुताबिक इस गांव में एक ही हेडपंप है जो लोगों का प्यास बुझाने का एक ही जरिया है और यहां पर एक तालाब भी है जिसका पानी गाँव के जानवरों के साथ लोगो को भी पीना पड़ रहा है वही आये दिन नई नई बीमारियां भी हो रही पर वीभग के निकम्मे पन के कारण आज यहाँ बसे बैगा जनजाति जो पूरी तरह गंदा हो चुका तालाब का पानी और वही नहर निर्माण कार्य के चलते पूरे तालाब में मिट्टी भी भर चुकी है फिर भी बैगा परिवार द्वारा इस गंदा पानी को पी कर जीवन यापन किया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment