रेवांचल टाईम्स - इंदौर में आंनद ट्रॉफी में जबलपुर डिवीजन की सीनियर बालिका टीम में शामिल होकर वापस मंडला आने पर मंडला की खिलाड़ी शुचि उपाध्याय का जोरदार स्वागत उनके शुभचिंतकों द्वारा किया गया। विदित हो कि नगर के केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा शुचि इस वर्ष अंडर१९ ओर सीनियर बालिका टीम में सिलेक्ट होकर जबलपुर डिवीजन की टीम में शामिल होने वाली नगर की पहिली खिलाड़ी है। सीनियर बालिका टीम में शुचि इंटर डिवीजन टूर्नामेंट इंदौर में शामिल होकर पिछले दिन वापस होने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया एवम् उनके परिजन,मित्रों, खिलाडियों ने यह खेल यात्रा निरंतर जारी रहने की शुभामनाएं दी है। इस दौरान शुचि के कोच रवि साहू को भी तिलक लगाकर खिलाडियों ने सम्मानित किया है।इस अवसर खेल प्रमियों ने उपस्थित होकर शुचि का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया
No comments:
Post a Comment