BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय चुनाव को लेकर काँग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न निकाय चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं से बैठक कर किया संवाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 5, 2021

नगरीय चुनाव को लेकर काँग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न निकाय चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं से बैठक कर किया संवाद






रेवांचल टाईम्स :- आगामी नगरीय चुनाव को लेकर चौरई नगर काँग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक चौधरी सुजीतसिंह, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष  बैजू वर्मा, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह, नगरीय चुनाव पर्यावेक्षक घनश्याम तिवारी व नगर काँग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया की विशेष उपस्थित में सम्पन्न हुई इस बैठक में आगामी नगरीय निकाय के चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नगर काँग्रेस के वरिष्ठजनों, वार्ड के प्रभारीयो व वार्ड अध्यक्षों से संवाद कर चुनाव जीतने हेतू सुझावों का आदान प्रदान किया। सभी उपस्थित काँग्रेसजनों ने एक सुर में आगामी नगरीय चुनाव में काँग्रेस विजयी बनाने की बात कही। इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बैजू वर्मा, पर्यावेक्षक घनश्याम तिवारी ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 

        इस मौके पर डॉ विजय श्रीवास्तव, पूनमचंद शर्मा, संजय जैन, कालूराम देशमुख, अवनीत गंगवाल, राजेश वात्सल्य, रामेश्वर सोनी, प्रेमेंद्र साहू, तेजपाल रघुवंशी, अनुराग माहेश्वरी, भगवत चौबे, सविता पटेल, धीरज खंडेलवाल, शहीद मंसूरी, अरुण शर्मा, ममता सोनी , सरविन्द पांडे, प्रशांत शर्मा, सादिक़ अली मीर, अंकित पांडे, कपिल वर्मा, सुरेश बघेल, वीरसिंह रघुवंशी, उमेश जैन, रामाधार गुप्ता, श्याम चौरसिया, अरविंद राजपूत,  प्रदीप सनोडिया, हर्षित चौरसिया, जितेंद्र जैन, मुकेश चौरसिया, रज्जन सल्लाम, सचिन यादव, कय्यूम खान, अमर प्रजापति, रिंकू सावरे, पंचम विश्वकर्मा, दिलेराम धेनुसेवक, मुरारीलाल सहित चौरई नगर काँग्रेस के सभी वार्डों के प्रभारी, नगर काँग्रेस के वरिष्ठजन व अनुसांगिक संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment