BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 24, 2021

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी


रेवांचल टाइम्स  - बालाघाट 23 फरवरी 2021, महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने से सरकार और प्रशासन ने एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का जारी कर दिया है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के साथ ही एहतियातन प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। कलेक्टर दीपक आर्य ने कोविड-19 से सुरक्षा के उपाय अपनाने के साथ कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सीमाओं में भी चौकसी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर पूर्व की तरह सतर्कता बरते की कार्यवाही की जा रही है।


यह निर्देश जारी किए गए-

जिले की संपूर्ण राज्यस्व सीमाओं में 5 या उससे अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी

धारा 144 का पालन कर भीड़ और जमाव को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है। बिना किसी वैध कारण के कोई इस समय अपने घरों से बाहर सड़कों पर नजर नहीं आएगा। अकारण आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।कोरोना के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा की दृष्टि से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है। व्यापारी, आमजन को शारीरिक दूरी का पालन करने और घरों से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment