रेवांचल टाईम्स:- जबलपुर मध्यप्रदेश राज्य शासन के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2020 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम एवं सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में शक्ति भवन, रामपुर में तरंग ऑडिटोरियम के सामने स्थित सीआईआई मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर में शुक्रवार 26 फ रवरी को प्रात:10 बजे से सायं 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स के नियोजकों द्वारा विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए भर्ती की जाएगी। समस्त 18 से 30 वर्ष तक की आयु की 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए, डीसीए, एमसीए उत्तीर्ण इच्छुक युवा अपने आधार एवं बायोडाटा के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं। कोविड.19 के तहत सतर्कता हेतु मास्क पहनकर आना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment