BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक कांग्रेस निवास के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को किया याद कर दी श्रद्धांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 15, 2021

युवक कांग्रेस निवास के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को किया याद कर दी श्रद्धांजलि





रेवांचल टाईम्स:- निवास में कांग्रेस ने पुलवामा के शहीदों को याद किया. कैंडल जलाकर सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. निवास मंडला चौराहे के पास मूर्ति के समक्ष युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुई जवानों की याद में कैंडल जलाया. इस दौरान एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी ने कहा कि 2 साल पहले आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम देते हुए पुलवामा में जवानों के वाहन से विस्फोटक से भरी गाड़ी को टकरा दिया था. हमले में 39 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे. जवानों की शहादत को याद करते हुए,निवास नगर के मंडला चौराहे मूर्ति के सामने कैंडल जलाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण की जा रही है.


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हितेंद्र गोस्वामी,ओमप्रकाश रजक,संचित जायसवाल,अंकित,शुभम खंपरिया,सागर पाण्डेय,समीर साहू,रवि यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।


रेवांचल टाईम्स निवास देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment