रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी जो कि वन सम्पदा के साथ वन जीवो के भी भर मार है।
वही अब धीरे धीरे वनों के साथ साथ वन जीवो को ग्रामीण लोग अपने स्वार्थ उनका शिकार कर रहे है और कुछ तो अशिक्षित होने के कारण आज ये जीवो का शिकार कर रहे और अब खुद भी शिकार हो चुके है। वन्य जीव की खाल अंगों की तस्करी करने वालों को एसटीएफ टीम ने धर दबोचा बताया जाता है कि लगभग 18 लोगों को अब तक इस मामले में आरोपित बनाया गया है और उनके बयान के आधार पर अन्य स्थानों से भी सामग्री जप्त करने की जांच की जा रही है और इस मामले में अमरपुर क्षेत्र से राजनीतिक दल के जाने-माने युवा नेता के भी शामिल होने की जानकारी मिल रही है अमरपुर और नेवसा क्षेत्र के कई लोगों को इस मामले में आरोपित बनाए जाने की जानकारी लग रही है वहीं इस मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment