BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उद्यानिकी महाविद्यालय में 5 फरवरी तक होगा छात्र-छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 3, 2021

उद्यानिकी महाविद्यालय में 5 फरवरी तक होगा छात्र-छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन



रेवांचल टाइम्स - जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले कृषि महाविद्यालयों में बी.एस.सी. कृषि और उद्यानिकी में प्रवेश के लिये प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 28 जनवरी से 5 फरवरी 2021 तक उद्यानिकी महाविद्यालय छिन्दवाड़ा में किया जा रहा है। अभी तक 166 छात्र-छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जा चुका है उद्यानिकी महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के डीन डॉ.विजय कुमार पराडकर ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक छात्र-छात्राओं के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें बी.एस.सी. कृषि एवं उद्यानिकी में प्रवेश के इच्छुक सभी विद्यार्थियों के लिये अर्हता की परीक्षा पी.ए.टी. में मेरिट के आधार पर इच्छित महाविद्यालयों के प्राथमिकता क्रम का चयन, ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिये छात्र-छात्राओं को स्वयं अपने प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment