BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहीदों को दी गई श्रधांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 3, 2021

किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहीदों को दी गई श्रधांजलि

 




रेवांचल टाइम्स -  दिवस 2 फरवरी को प्रतिबर्षानुसार इस दिन मंगलवार को किसान संघर्ष समिति के जिला कार्यालय मात्रधाम चौक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 18 वीं शहादत दिवस पर तत्कालीन सरकार के विरोध में किसानों की लड़ाई लड़ते लड़ते पुलिस की गोली से शिकार  जिले के शहीद चन्दनवाड़ा पलारी निवासी अमर शहीद राजेश राय की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी आयोजित कार्यक्रम क्रम में शहीद देबा के जवान शैलेष वर्मन बंडोल निवासी ,शहीद आदेश सिंह बघेल (भूरा) जैतपुर निवासी इन्हें भी याद करते हुए उनके वृत चित्र पर माल्यार्पण उपरांत धूप दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर मौन धारण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित क्रांतिकारी किसानों नें इस अवसर पर शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही दिल्ली वार्डर पर 2 माह से ऊपर हो चले किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस लिये जाने को लेकर भाजपा शासित केंद्र सरकार से निवेदन प्रतिवेदन करते हुए तकरीबन 170 से ऊपर किसान एवं मातृशक्तियों ने अपना जीवन भावी पीढ़ियों के लिए समर्पित कर दिया उन्हें भी उक्त मंच से अश्रुपूरित श्रदांजलि अर्पित की गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के समक्ष  मंत्रोपचारविधि से परमसंमाननीय  धरमवीर अजीत तिवारी द्वारा उपस्थित मंच के साथ वृत चित्र पर माल्यार्पण उपरांत धूप दीप प्रज्वलित किया गया एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति भाई परसराम सनोडिया, चमरू सेन की मित्र मंडली द्वारा किया गया।इसके उपरांत समिति द्वारा अतिथियों की स्वागत किया गया ।एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए जिन महानुभावों ने अपने अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का जनहित की सेवा में उत्क्रष्ट कार्य किया है उन्हें समिति द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी शाल  फल दुपट्टा एवं प्रेरणा दायीं बोध वचन की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की गरिमामय उपस्थिति को सम्मानित करते हुए शहीद मंच में सर्वश्री धरमवीर अजीत तिवारी, गोपाल प्रसाद सनोडिया कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष,डॉ प्रमोद राय, बसंत बघेल जी ,मुन्ना पटेल हिन्दू महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष ,श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी तिवडी पटेल ,रामभरोस पटेल ,प्रगति शील कृषक  रघुवीर पटेल, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल, शोभित सिंह , मंगल प्रसाद शिवकुमार बघेल , सुमरनलाल सहित अन्य सैकड़ो की उपस्थित रही। इसके उपरांत समिति के अनुनय विनय पर डॉ राकेश पटेल , राधेश्याम सनोडिया (पत्रकार ), लेखराम सनोडिया उन्नतशील कृषक , परसराम सनोडिया योग शिक्षा विद ,एवं प्रशासनिक व्यवस्था में तैनात थाना लखनवाड़ा से आये गोविंद मालवीय, एवं शिवदीन मरावी  का सम्मान अतिथियों द्वारा समिति की ओर से किया गया।उक्त मंच में विराजित सभी अतिथियों ने बारी बारी से अपने उद्वबोधन में शहीदों के प्रति प्रेरणा दायीं विचारों को साझा किया जिसे उपस्थित जनों ने सुना ।एवं वर्तमान में दिल्ली की सीमा पर देश भर का भरण पोषण करने वाले अन्नदाता जो सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे सपरिवार तीन कृषि बिल की समाप्ति को लेकर शांति पूर्ण ढ़ंग से आवेदन निवेदन कर रहे हैं ।जिसका हल दो माह से ऊपर हो चले एवं 170  से ऊपर अन्नदाताओं की शहादत हो गई जिस पर दुख व्यक्त करते हुए वर्तमान की केंद्र सरकार से शहीदों के मंच से निवेदन किया गया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब बहुत हो गया रूठना मनाना जल्द से जल्द अन्नदाताओं की आवाज को बुलंद करते हुए हमारे देश की न्याय प्रक्रिया के सहभागी बने । यही आशा शहीदों का मंच आपसे करता है ।

कार्यक्रम में सर्वश्री रामकुमार, इमरत लाल, शेरु भाई ,प्रदीप बघेल  ,अर्जुन सनोडिया  ,तीरथ सनोडिया, केशरी, हरीसिंग,भगत भाई, राहुल , पवन, राधेश्याम, किशन, धनंजय, देवेंद्र बघेल, विसनदयाल , विजेंद्र, नन्ही बाई , संतोषी बाई, पूनम सनोडिया, बंशी भाई, तेजलाल सहित अनेक स्थानीय जनों की उपस्थिति सराहनीय रही ।


6फरवरी को राष्ट्रीय किसान आंदोलन के आह्वान पर चक्का जाम


किसानों के 70 दिनों से चल तीन किसान विरोधी काले कानून व सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को तोड़ने रचे जा रहे षड्यंत्र के विरोध में 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम में  सिवनी जिले के किसानों का सहित किसान संघर्ष समिति ने समर्थन किया है उक्त जानकारी जिले के अध्यक्ष उपस्थित जनों को जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया ने दी है।


भाजपा के कद्दावर नेता भी किसान विरोधी बिल से दुःखी

     किसान आंदोलन के समर्थक


भाजपा के केवलारी पलारी के कद्दावर नेता प्रमोद राय ने  आज उपस्थित जनों का दिल अपने उद्वबोधन में जीता तीनो केंद्र द्वारा लाये किसान विरोधी बिल का उपस्थित जनों को विस्तार से बताया  और किसानों के आंदोलन का पार्टी से अलग किसान होने के नाते समर्थन किया है। 26 जनवरी को लालकिले में भाजपा नेता दीप सिद्धू द्वारा किये गए कृत्य  घटना  की निंदा की है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment