BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑपरेशन मुस्काम में अव्वल रही कोतवाली पुलिस 10 नाबालिकों की कराई घर वापसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 4, 2021

ऑपरेशन मुस्काम में अव्वल रही कोतवाली पुलिस 10 नाबालिकों की कराई घर वापसी

 


रेवांचल टाईम्स :- पुलिस मुख्यालय द्वारा 25 दिन तक चलाये गये OPRETION मुस्कान के तहत लंबे समय से गुमशुदा बच्चो की घर वापसी कराने में कोतवाली पुलिस जिले में अव्वल रही है। आला अधिकारियों की मंशा पर खरा उतरते हुये कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे की टीम ने पुलिस कप्तान संजय सिंह और ASP विवेक कुमार लाल के दिशनिर्देशों पर अमल करते हुये    6 जनवरी से 31 जनवरी तक जारी मुस्कान अभियान के मद्देनजर 9 बालिकाओ और 1 बालक को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा हैं। सभी मामलों पर अपहरण का प्रकरण कायम था। करवाई के दौरान कुछ आरोपियों के विरुद्ध मामला भी कायम किया गया है। गौरतलब है कि महिलाओ और  बच्चों के संरक्षण को लेकर पुलिस हेड क्वार्टर (PHQ) ने सूबे के सभी थाना पुलिस को गुम बच्चो और उनके परिजनो के चेहरों पर मुस्कान लाने की कवायद के  तहत ऑपरेशन मुस्कान चलाया था।  कोतवाली पुलिस को अभियान में सफलता दिलाने में उपनिरीक्षक विधि पांडे, Asi मुकेश बैरागी, अंगद बघेल, प्रधान आरक्षक अखलेश श्रीवास, दीपचंद  बर्मन, आरक्षक हरनाम सिंह, देवेंद्र पटले, के के श्रीवास और महिला आरक्षक बबीता, नीलम, रेखा की अहम भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment