रेवांचल टाईम्स :- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला की क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ 14 फरवरी को किया जा रहा जिसके तहत दिन रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान में कलेक्टर इलेवन विरूद्ध एस पी इलेवन के मध्य सद्भावना मैत्री मैच का आयोजन किया गया है। 20-20 क्रिकेट मैच सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा मैच उपरांत क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्यातिथ्य,नगर पालिका अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा शुक्ला की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा। डी सी ए की नवनिर्मित एकेडमी के शुभारंभ के इस आयोजन में खेल के क्षेत्र में शामिल संस्थाओं एवम् खिलाडियों का संम्मान आमंत्रित अतिथियो के द्वारा किया जवेगा साथ ही डी सी ए के नेतृत्व में अब तक चयनित खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्षद्व्य राजेन्द्र तिवारी एवं अजय मिश्रा ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि देकर खिलाडियों को प्रोत्साहित करें साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए एकेडमी ज्वाइन कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment