BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनेरी के स्टील फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 1 की मौत,7 से अधिक घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 13, 2021

मनेरी के स्टील फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 1 की मौत,7 से अधिक घायल






रेवांचल टाइम्स:- मंडला जिले औद्योगिक नगरी मनेरी में बीती रात भूमिजा स्टील फैक्ट्री में भट्टी ब्लास्ट होने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमे पिघलते लोहे से काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए।जिसमे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौके पर मौत हो गई, वहीं सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जबलपुर मेडिकल रिफर गया है, कुछ को मामूली जख्म थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद पूरी फैक्ट्री में हड़कंप भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी।




प्राप्त जानकारी अनुसार मनेरी के मेढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में भूमिजा स्टील प्लांट है, जहां लोहे को पिघलाकर सरिया अन्य सामग्री  निर्माण किया जाता है। उक्त फैक्ट्री मैं 24 घंटे काम चलता है। जहां हर शिफ्टिंग पर सैकड़ों मजदूर काम करते हैं, बीती रात 11:00 से 12:00 के बीच काम चल रहा था और भट्टी पर लोहे पिघलने का काम जारी था। इसी बीच भट्टी में इतना जोरदार धमाका हुआ, और पिघल कर लोहा मजदूरों के ऊपर जा गिरा। जिससे चारों ओर चीख-पुकार मच गई, मजदूर यहां वहां भागते हुए झुलसे मजदूर जमीन पर लोटने लगे । ब्लास्ट के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर केमिकल व पानी का छिड़काव करते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल  भिजवाया गया। एक मजदूर 40 वर्षीय अवदेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात अन्य मजदूरों को गंभीरावस्था में जबलपुर रिफर किया गया, जिसमें से दो स्थिति नाजुक बनी हुई है। कुछ अन्य कर्मियों के झुलसने की खबर है, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।



सीधी और बरेला के रहे घायल मजदूर



बताया जा रहा है, कि उक्त हादसे में घायल हुए मजदूर सीधी व बरेला क्षेत्र के है। जिसमे मृतक अवदेश कुमार डूडी निवासी बताया जा रहा है, तो वहीं 2 मजदूर बरेला बम्हनीकला के बताए जा रहे है। वही एक मजदूर मनेरी के झुरकी का निवासी है, शेष 4 अन्य रूप से घायल मजदूर सीधी के बताए जा रहे है, जिनका उपचार जबलपुर जिले के निजी अस्पताल में जारी है।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment