BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फोटो वायरल करने की बात को लेकर युवक की हत्या हुए फरार प्रेमी एवं दोस्त दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित दो चाकू किये जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 13, 2021

फोटो वायरल करने की बात को लेकर युवक की हत्या हुए फरार प्रेमी एवं दोस्त दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित दो चाकू किये जप्त



रेवांचल टाईम्स :- रेल्वे पटरी के बीच झाडियों के पास एक अज्ञात युवक का मृत अवस्था मे पड़ा मिला शव थाना संजीवनी नगर में दिनाॅक 10-2-21 को सुबह भूलन में नाला एवं रेल्वे पटरी के बीच झाडियों के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़े होेने की सूचना पर पहुंची पुलिस को नाला एवं रेल्वे पटरी के बीच झाडियों के पास एक अज्ञात युवक मृत अवस्था मे पड़ा मिला, अज्ञात मृतक  की उम्र लगभग 20-21 वर्ष थी की गर्दन, छाती, पेट, कमर, एवं हाथों में धारदार हथियार की चोट थी। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की शिनाख्त राहुल पिता रमेश कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी बम्बादेवी बल्दी कोरी की दफाई थाना घमापुर के रूप मे हुई थी।

          दोैरान विवेचना के ज्ञात हुआ कि राहुल ने 14 वर्षिय किशोर की माॅ एवं प्रेमी शानू दुबे की फोटो वायरल कर दी थी, जिस कारण 14 वर्षिय किशोर एवं शानू उर्फ हेमंत दुबे ने अपने दोस्त तिलहरी फेस 1 गोराबाजार निवासी सुनील ठाकुर उम्र 20 वर्ष तथा आदि उर्फ आदित्य कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी सेवक किराना स्टोर के पास घमापुर के साथ मिलकर राहुल कोरी की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक शानू दुबे के कहने पर घटना दिनाॅक 9-2-21 को अम्मू साहू एवं 14 वर्षिय किशोर राहुल कोरी को अपने साथ लेकर संजीवनी नगर कलारी पहुंचे एवं बियरी खरीदी तथा बियर लेकर 2 मोटर सायकिलों में भूलन रेल्वे ट्रेैक के किनारे झाडियो के पास पहुंचे और बीयर पीते समय अचानक शानू दुब, सुनील ठाकुर एवं आदित्य कोरी ने राहुल कोरी पर गले, छाती, पेट, कमर, आदि मे कई वार कर दिये जिससे कुछ ही देर मे राहुल कोरी की मृत्यु हो गयी। अम्मू उर्फ आकाश साहू, सुनील ठाकुर  एवं 14 वर्षिय किशोर को  गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार प्रेमी शानू उर्फ हेमंत दुबे एवं आदि उर्फ आदित्य कोरी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा के मार्गदर्शदन में दोनेा फरार आरोपियों सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

                      आज दिनांक 12.2.2021 को गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये फरार आरोपी 1- हेमेंत उर्फ शानू पिता कृष्णकुमार दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी देवताल गढा,   2- आदि उर्फ आदित्य कोरी पिता दया राम उम्र 19 वर्ष निवासी सेवक किराना के पास घमापुर को अभिरक्षा में लेते हुए  पूछताछ करते हुए घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं दो चाकू  जिन्हें पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को  दिनाॅक 13-2-21 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

             हत्या के फरार दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति भूमेश्वरी चैहान के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, आरक्षक बृजेंद्र कसाना, बीरबल, मोहित उपाध्याय, दीपक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment