BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यसभा सांसद ने की रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा से मुलाकात कि रेलवे विस्तारीकरण की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 22, 2021

राज्यसभा सांसद ने की रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा से मुलाकात कि रेलवे विस्तारीकरण की मांग



रेवांचल टाइम्स  - राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने भारत सरकार के रेल्वे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा से मुलाकात कर मण्डला जिले में रेल सेवाओं के विस्तारीकरण की मांग की। रेल्वे बोर्ड अध्यक्ष को जिले की समस्याओं से अवगत कराते हुये राज्यसभा सांसद ने मांगपत्र सौंपा। श्री शर्मा ने मांगपत्र के प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये जल्द ही समुचित कार्यवाही करने की बात कही।

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने रेल्वे बोर्ड अध्यक्ष को सौंपे गये मांगपत्र में कहा कि मण्डला से दिल्ली जाने के लिये कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है। मण्डला गौंड राजाओं की राजधानी भी रहा है, अतः गौंडवाना के नाम से संचालित जबलपुर दिल्ली एक्सप्रेस को मण्डला से संचालित किया जाये। मण्डला, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी आदि क्षेत्र के विद्यार्थी अध्ययन के लिये भोपाल – इंदौर आदि स्थान जाते हैं। प्रदेश की राजधानी होने के कारण जन सामान्य का भी भोपाल आना जाना रहता है, इसी प्रकार औद्योगिक राजधानी होने के कारण इस क्षेत्र के लोग इंदौर भी जाते हैं, किन्तु समुचित साधन नहीं होने से लोगों को परेषानी का सामना करना पड़ता है। अतः जनमांग को ध्यान में रखते हुये इंदौर जबलपुर ओव्हरनाईट एक्सप्रेस को मण्डला से संचालित की जाये। शिक्षा, चिकित्सा एवं व्यापारिक दृष्टि से मण्डला एवं सिवनी जिले के लोगों का प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागपुर आना जाना रहता है। मण्डला तक रेल मार्ग तैयार हो चुका है अतः मण्डला से नागपुर के लिये नवीन रेल स्वीकृत करें।

मण्डला से घंसौर तथा पेंड्रा से गोटेगांव तक रेलमार्ग बनाने की मांग –राज्यसभा सांसद ने अपने मांग पत्र में घंसौर से मण्डला तक (व्हाया पिण्डरई) लगभग 30 किमी के रेल मार्ग का निर्माण स्वीकृत करने की मांग की। इस रेलमार्ग से राष्ट्रीय उद्यान कान्हा आने वाले यात्री व्हाया मण्डला सीधे चिरईडोंगरी कान्हा तक पहुॅच सकेंगे। साथ ही मण्डला से जबलपुर जाने वाले यात्रियों को नैनपुर तक नहीं जाना पड़ेगा वे सीधे घंसौर होते हुये जबलपुर पहुॅच सकते हैं। इसी प्रकार रेलमार्ग छत्तीसगढ के पेंड्रा से डिंडौरी- मोहगांव- मण्डला- पिंडरई- घंसौर- लखनादौन – गोटेगांव तक नवीन रेल मार्ग स्वीकृत दी जाये। इस मार्ग में रेल संचालित होने से पुण्य सलिला माॅ नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक एवं झोतेष्वर तीर्थ तक लोगों को आने जाने में सुविधा होगी साथ ही समूचे संसदीय क्षेत्र में सम्पर्क सहज होगा। मण्डला को जबलपुर जोन से जोड़ने की मांग –राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने रेल्वे बोर्ड अध्यक्ष को अवगत कराया कि मण्डला नैनपुर की रेल सेवाओं का संचालन बिलासपुर जोन से किया जाता है जो मण्डला से लगभग 240 किमी दूर है श्रीमति उइके ने कहा कि मण्डला जबलपुर संभाग से संबंद्ध है। जिले की सभी व्यवस्थाएं जबलपुर पर निर्भर हैं। अतः मण्डला नैनपुर की रेल सेवाओं को जबलपुर जोन में स्थानांतरित करते हुये जिले को पश्चिम मध्य रेल्वे में सम्मिलित किया जाये।



रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:

Post a Comment