BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस आईटीआई प्राचार्य के कारण 22 आदिवासी बच्चों को नहीं मिली छात्रवृत्ति.....अब हुआ निलंबन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 4, 2021

इस आईटीआई प्राचार्य के कारण 22 आदिवासी बच्चों को नहीं मिली छात्रवृत्ति.....अब हुआ निलंबन

 आईटीआई बैहर के प्राचार्य पर निलंबन की कार्यवाही



रेवांचल टाइम्स - संभाग के कमिश्नर  बी चन्द्रशेखर ने पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृति में लापरवाही बरतने एवं आदिवासी वर्ग के 22 छात्रों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित करने के कारण शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैहर के प्राचार्य बी आर कुर्वेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालाघाट रखा गया है।आईटीआई बैहर के प्राचार्य  कुर्वेती द्वारा सीएम हेल्पलाईन में 300 दिनों से अधिक की लंबित छात्रवृत्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती जा रही थी और उनका निराकरण नहीं किया गया था। प्राचार्य की लापरवाही के कारण आदिवासी वर्ग के 22 छात्रों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है। इस पर कलेक्टर  दीपक आर्य द्वारा प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया था लेकिन उनके द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर कलेक्टर द्वारा प्राचार्य कुर्वेती के निलंबन का प्रस्ताव जबलपुर संभाग के कमिश्नर को भेजा गया था।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment