BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौपा विधायक को ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 6, 2021

ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौपा विधायक को ज्ञापन




रेवांचल टाईम्स :- मध्यप्रदेश पंचायत संगठन के निर्देशन में वारासिवनी एवं खेरालांझी जनपद पंचायत के संयुक्त सचिव संगठन ने वारासिवनी पहुँच कर खनिज विकास निगम अध्यक्ष व विधायक प्रदीप जायसवाल के निज निवास में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री जायसवाल को प्रष्प गुच्छ भेंट कर नाए वर्ष की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत मंत्री के नाम तीन मांगों एवं सात समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा तथा उनकी समस्या का निराकरण करवाने की मांग की।


सचिव संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वारासिवनी विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सचिव एवं प्रदेश भर के 23000 पंचायत सचिव पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ 52 हजार गांवो में सरकार की समस्त योजनाओं और अभियानों को मूर्त रूप दे रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान और छटवा वेतनमान को उनकी नियुक्ति दिनांक से सेवाकाल की गणना करके प्रदान किया गया. लेकिन 23 हजार पंचायत सचिवों को 7 वा वेतनमान से वंचित रखा गया है और साथ ही 6 वां वेतनमान में सेवाकाल की गणना नियुक्ति दिनांक से नही की गई हैं जिससे पंचायत सचिवों को 5 से 6 हजार रुपए प्रतिमाह का नुकसान हो रहा हैं। वहीं पंचायत सचिवों का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन नहीं होने से समस्त कर्मचारियों की भांति सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं विधायक श्री जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर मचिम भगठन ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने की बात कही जिस पर


      वही विधायक प्रदीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री से तत्सबंध में चर्चा करने का दिया अस्वासन है।

No comments:

Post a Comment