BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भक्तों द्वारा आज धूमधाम से मनाया गया बजरंगबली का पहला मंगलवार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 6, 2021

भक्तों द्वारा आज धूमधाम से मनाया गया बजरंगबली का पहला मंगलवार





रेवांचल टाईम्स - नैनपुर नगर में आज धूमधाम से मनाया गया बजरंगबली का पहला मंगलवार जिसमें वार्ड नंबर 6 एवं नैनपुर नगर के समस्त युवाओं द्वारा और राम  समाजसेवी सेना नैनपुर द्वारा एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




जिसमें नैनपुर नगर के चकोर तट पर स्थित हनुमान मंदिर से लेकर शहर का भ्रमण करती हुई शोभा यात्रा निकाली गई जिस का समापन वार्ड नंबर 6 दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में किया गया तत्पश्चात महाआरती जोकि मंडला जिले के सुप्रसिद्ध ग्रुप नैना देवी जागरण के प्रसिद्ध गायक कार राजेंद्र उर्फ झाल के द्वारा कि गयी एवं महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


जिसमें नगर एवं वार्ड वासियों ने प्रसाद प्राप्त किया और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा विशाल भंडारे के बाद देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंडला जिले के सुप्रसिद्ध ग्रुप नैना देवी जागरण की प्रस्तुति दी गई और सभी श्रद्धालु भक्तों का मनोरंजन किया गया इस कार्यक्रम में सफल भूमिका के रूप में राम समाजसेवी सेना के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव,ऋषभ शुक्ला(बंटी शुक्ला),हरीश तिवारी,बॉबी श्रीवास्तव,राहुल ठाकुर,पितांबर भलावी एवं समस्त युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment