रेवांचल टाईम्स :- मंडला नगर से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम खड़ देवरा में मां नर्मदा के किनारे बने आश्रम में राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के सहयोग से संत समागम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले भर के संत महात्मा को सादर आमंत्रित कर आध्यात्मिक प्रसंग पर चर्चा की जाएगी और सभी संतो का आश्रीवाद लेकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और उनके सुविचार को समाज तक पहुंचाया जाएगा संत समागम के आयोजक योगी रमेश्वरनाथ जी ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से मानस पाठ किया जाएगा और 10जनवरी को पूर्ण आहुति हवन और भंडारा किया जाएगा जिसमें ग्राम खड़ देवरा के सभी निवासी और जिले के सभी गण मान्य नागरिक भी रहेंगे मा नर्मदा के पवित्र तट पर आयोजित संत समागम में संत सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं से संत समागम में उपस्थिति की अपील की है
Wednesday, January 6, 2021
खड़देवरा आश्रम में होगा 9 और 10 जनवरी को संत समागम के साथ ही विशाल भंडारा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment