रेवांचल टाइम्स :- कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाते वक्त गलती की गुंजाइश न रहे, इसके लिए आज दिनांक 08 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को ड्रायरन का जिला अस्पताल बालाघाट, आम्बेडकर भवन वारासिवनी और सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लालबर्रा में किया गया। कलेक्टर दीपक आर्य जिला चिकित्सालय बालाघाट में ड्रायरन के दौरान मौजूद थे। इसी प्रकार वारासिवनी एवं लालबर्रा में अपर कलेक्टर फ्रेक नोबल ए ड्रायरन की मौजूदगी में ड्रायरन किया गया।
जिला चिकित्सा बालाघाट में ड्रायरन के दौरान एसडीएम के सी बोपचे, सिविल सर्जन डॉ अजय जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप, वारासिवनी एवं लालबर्रा में एसडीएम संदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोविड टीकाकरण के लिए 7652 वर्कर चिन्हित
ड्रायरन की प्रकिया में 30 लाभार्थियों को पूर्व में कोविन एप के माध्यम से टीकाकरण हेतु मोबाईल में मैसेज भेज कर बुलाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि जिले में 7652 वर्कर को कोविड टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इस मॉक ड्रिल में 30-30 वर्करों को तीनों जगह पर बुलाया गया और प्रत्येक सत्र में 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी। जिन्हें कोविड वैक्सीनेशन आफिसर 1, 2, 3, 4, 5 नाम दिए है। शुक्रवार को सुबह 9 से 11 बजे तक ड्रायरन सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कलेक्टर आर्य ने कोविड वैक्सीनेशन के ड्रायरन के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने एवं डाक्टर्स की समय पर अस्पताल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment