BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध वसूली का अड्डा बना चेक पोस्ट नाका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 9, 2021

अवैध वसूली का अड्डा बना चेक पोस्ट नाका


रेवांचल टाइम्स - राष्ट्रीय राजमार्ग तीस में मुख्य मार्ग पर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र मोतीनाला एवं बालाघाट की सीमा से लगा जाम पांडू तला मैं बना परिवहन विभाग का चेक पोस्ट नाका अवैध वसूली का अड्डा बन गया है वैसे तो विभाग द्वारा चेक पोस्ट नाके से गुजरने वाले प्रत्येक मालवाहक वाहनों के दस्तावेज जांचने के अलावा ओवरलोड वाहनों की भी जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश हैं लेकिन वर्तमान मैं ऐसा हो नहीं रहा है ।

चेकपोस्ट नाके के पदस्थ अमला खुलेआम वाहन चालकों से अबैध वसूली कर रहे हैं और ट्रकों संचालको और ट्रक ड्राइवरो से 500 सौ लेकर 5000 रुपये तक वसूल रहे है औऱ ओवरलोड वाहनों के बगैर जांच पड़ताल किए आने जाने की अनुमति दे रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग तीस मार्ग बना परिवहन विभाग का चेक पोस्ट नाका में जिस अधिकारी की पदस्थापना की गई है वह पूरा समय चेकपोस्ट कार्यालय पर नहीं दे पा रहे हैं जिसका फायदा निचले स्तर पर काम करने वाले अमला उठा रहा है। आवागमन करने वाले भारी वाहनों को शुल्क लेकर आवाजाही कर रहे हैं।


ओवरलोड पर नहीं है लगाम

जिले से होकर आने जाने वाले अधिकांश वाहन नियमों की कसौटी में खरे नहीं उतर रहे हैं जो सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात अमला सहित शहर के तहत विभागीय हमलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं क्षमता से अधिक माल भरकर भारी वाहनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग तीस के बुरे हालात कर दिए हैं किसी एक मार्ग में दिन-रात क्षमता से अधिक माल भरकर बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है जिसे रोकने में परिवहन विभाग के चेक पोस्ट ना करें में पदस्थ अमला नाकामयाब साबित हो रहा है।

          वहीं जिले में पदस्थ अधिकारियों का ना होना भी एक कारण बना हुआ है। जिसके चलते मार्गो की हालत बदतर होते जा रही है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

      जिले की सीमा क्षेत्र से प्रवेश करने वाले हर छोटे बड़े मालवाहक वाहनों की सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश हैं ताकि जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों में अवैध माल का परिवहन रोका जा सके इसलिए मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम के द्वारा प्रत्येक जिलों में चेक पोस्ट नाका की स्थापना कराई गई है और उनमें बकायदा अमला भी तैनात किया है जिन्हें मालवाहक वाहनों के दस्तावेज के अलावा माल में क्या और कितना माल ले जाया जा रहा है इसकी सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए जो वर्तमान में चेकपोस्ट नाके में पदस्थ अमला नहीं कर रहा है। वही सूत्रों ने बताया कि नजदीक में ही अन्य राज्यों की सीमा लगी हुई है जहां से अवैध माल वाहनों में क्षमता से अधिक भरकर मध्य प्रदेश की सीमा में बेखौफ होकर प्रवेश कर रहे हैं क्योंकि ट्रांसपोर्ट संचालकों द्वारा चेक पोस्ट नाके पर भरपूर चलो तेरी चढ़ाई जा रही है शायद इसीलिए उन वाहनों की जांच पदस्थ अमला नहीं कर रहा है कुल मिलाकर यह कह रहे हैं कि चेकपोस्ट नाके का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। और आख़िर कागजात की जांच के नाम पर किस बात का पैसा लिया जा रहा है और उन ट्रको में ओवर लोड है या कागजातों में कमियां है तो कार्यवाही न करते हुए राजस्व को नुकसान करते हुये खुद का फ़ायदा कर है यह यह सोचनीय विषय है।

No comments:

Post a Comment