BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं का किया निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 9, 2021

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं का किया निरीक्षण


प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग ने आज शहडोल मुख्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां पर बनाए गए विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। मंत्री श्री सारंग ने ओपीडी कक्ष, ईसीयू कक्ष, एसएनसीयू कक्ष का निरीक्षण किया तथा साथ ही मॉड्यूलर ओ.टी. रूम, ड्राईरन रूम निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों के लगे छत्ता को शीघ्र हटवाने के निर्देश देते हुए कहा कि मधुमक्खी ना लगे इसकी प्रॉपर व्यवस्था बनाई जाए। 

    

    इस दौरान उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन के लगाए जाने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा कंप्यूटर द्वारा कि जाने वाली प्रक्रियाओं की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी लैब, बायोकेमिस्ट्री लैब, साइटोपैथोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी आदि का भी निरीक्षण किया।


      निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह,कलेक्टर शहडोल डॉ० सतेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment